सुल्तानपुर

Weather Update : बर्फीली हवाओं ने गिराया पारा, धूप भी बेअसर

Sultanpur Weather forecast - आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानियों का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में सर्द बर्फ़ीली हवाओं का दौर जारी रहेगा।

less than 1 minute read
photo_2020-12-30_19-33-53.jpg
Sultanpur Weather forecast

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Sultanpur Weather forecast. जिले में बर्फीली सर्द हवाएं लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही हैं। पिछले करीब 8 दिनों से दिन धूप होने के बावजूद पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बीच चल रही पछुआ हवाओं ने तापमान में गिरावट लाकर ठिठुरन पैदा कर दी है। ऐसे में दिन में हो रही गुनगुनी धूप भी लोगों को ठंड से निजात दिलाने में असमर्थ साबित हो रही है। रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी के कारण ही यहां का प्रकोप बढ़ रहा है। मंगलवार को जिले में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जिले में करीब एक हप्ते से लगातार मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

मौसम की बेरुखी इस कदर हावी है कि शाम होते ही लोग अपने घरों में दुबक जाते हैं। आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानियों का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में सर्द बर्फ़ीली हवाओं का दौर जारी रहेगा। दिन और रात के तापमान में तेजी के साथ गिरावट आएगी। पछुआ हवा के चलने के कारण कोहरा नहीं रहेगा, लेकिन लोगों को कड़ाके की ठंढ का सामना करना पड़ेगा।

By- राम सुमिरन मिश्र

Published on:
30 Dec 2020 07:37 pm