5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : अगले 48 घंटों में और बढ़ेगी गलन भरी ठंड, जानें- क्या है मौसम विभाग का अलर्ट

Sultanpur Weather forecast : आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. आरआर सिंह के अनुसार अगले 48 घण्टों में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 28 Dec 2020, 7:12 PM IST

photo_2020-12-26_19-04-25.jpg

हल्के कोहरे के बाद हल्की धूप निकली, लेकिन बर्फ़ीली पछुआ हवाओं के कारण लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं मिली

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Sultanpur Weather Forecast. पहाड़ों से आ रही बर्फीली सर्द हवाओं से दिन में निकल रही हल्की धूप बेअसर साबित हो रही है। चार दिन तापमान में आई हल्की बढ़ोत्तरी के बाद रविवार शाम से पहाड़ों से आ रही गलन भरी पछुआ हवाओं से एक बार फिर पारा लुढ़क कर नीचे आ गया और लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 48 घण्टों में पारा और गिरेगा, जिससे कड़ाके की ठंड़ का सामना लोगों को करना पड़ेगा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिम दिशा से चलने वाली पछुआ हवाओं के चलने से ठंड बढ़ने की संभावना है। पछुआ हवाओं का ही असर रहा कि जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सोमवार की सुबह हल्के कोहरे के बाद हल्की धूप निकली, लेकिन बर्फ़ीली पछुआ हवाओं के कारण लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं मिली। शाम होते होते ठंड का प्रकोप काफी ज्यादा बढ़ गया। बर्फीली पछुआ हवाओं के कारण दोपहर बाद धूप कमजोर पड़ गई और घरों से बाहर निकले लोग अपने घरों को लौट गए।

क्या कहते हैं मौसम विज्ञानी
आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. आरआर सिंह के अनुसार अगले 48 घण्टों में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सापेक्षित आर्द्रता अधिकतम 88 और न्यूनतम 39 फीसदी रही।

By- राम सुमिरन मिश्र

यह भी पढ़ें : दिन में गुनगुनी धूप और रात में कड़ाके की ठंड, जानें- अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश