सुल्तानपुर

Weather Update : कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त, और डरा रहा मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Sultanpur Weather Update- मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन में धूप नहीं निकलेगी, कुहासा छाया रहेगा यानि 'कोल्ड डे' का असर रहेगा

less than 1 minute read
photo_2021-01-17_13-52-14.jpg
धूप नहीं निकलने का सिलसिला अभी अगले 48 घण्टों तक जारी रहने का अनुमान है

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Sultanpur weather update . सुलतानपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में जारी शीतलहर का प्रकोप फिलहाल थमेगा नहीं। घने कोहरे के साथ दिन में धूप नहीं निकलने का सिलसिला अभी अगले 48 घण्टों तक जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी में अगले 48 घण्टों में सुबह व रात में घना कोहरा छाया रहने के साथ दिन में धूप नहीं निकलने और कुहासा छाया रहने के आसार जताये गये हैं। बीते 24 घण्टों में पूरे जिले में शीतलहर का प्रकोप रहा। पूरे जिले में पिछले तीन दिन में धूप नहीं निकली। शनिवार व शुक्रवार की रात-दिन घना कोहरा छाया रहा। शनिवार की रात भी जिले में कहीं घना तो कहीं बहुत घना कोहरा छाया रहा जिसकी वजह से राहगीरों को काफी दुश्वारियां पेश आयीं। वाहन रेंगते नजर आए। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन में धूप नहीं निकलेगी, कुहासा छाया रहेगा यानि 'कोल्ड डे' का असर रहेगा।

कड़ाके की पड़ रही ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फीली पछुआ हवाओं ने लोगों को परेशान किया है। आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने अनुमान लगाया है कि आगामी कुछ दिनों तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी। जिले का अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सापेक्षित आर्दता अधिकतम 97 और न्यूनतम आर्दता 70 प्रतिशत रही। हवा का रुख उत्तरी-पश्चिमी बने रहने से अभी एक सप्ताह कंपकंपी से राहत नहीं मिलेगी।

Published on:
17 Jan 2021 01:54 pm