सुल्तानपुर

Weather Update : बारिश से बदला मौसम का मिजाज, जानें- अगले 24 घंटों के लिए क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Sultanpur Weather Forecast- अगले 24 घण्टों में सुलतानपुर और आसपास के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश तो कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है
less than 1 minute read
Sultanpur Weather Forecast
सुलतानपुर में मौसम विभाग का पूर्वानुमान एक बार फिर सच साबित हुआ है

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Sultanpur Weather forecast . मौसम विभाग का पूर्वानुमान एक बार फिर सच साबित हुआ है। रविवार रात से ही आसमान में काले-काले बादल छाये हैं और बूंदाबांदी हो रही है। सोमवार को दिन की शुरुआत भी बूंदाबांदी के साथ हुई। अभी भी आसमान में बादल छाये हैं। इस बीच जिले में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों में सुलतानपुर और आसपास के जिलों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि सुलतानपुर समेत आसपास के अन्य कई जिलों में मौसम में भारी उलटफेर होगा। शुक्रवार शाम को धूल भरी आंधी आने से लोगों को गर्मी से निजात मिल गई थी। शनिवार को दिन भर आसमान में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन रविवार की शाम से आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया और रात होते होते बूंदाबांदी होने लगी, जो अब तक जारी है। इस दौरान जिले के कुछ हिस्सों जोरदार बारिश भी हुई है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र कठौरा के कृषि विज्ञानी डॉ. आरके आनन्द ने बताया कि अगले 24 घण्टों में सुलतानपुर और आसपास के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश तो कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।

By- राम सुमिरन मिश्र

Updated on:
03 May 2021 01:16 pm
Published on:
03 May 2021 01:13 pm
Also Read
View All
वाराणसी से अयोध्या जा रही टूरिस्ट बस सुलतानपुर में डिवाइडर और बिजली के खंभे से टकराई; 12 श्रद्धालु घायल

राहुल गांधी को बड़ी राहत; सुल्तानपुर के MP-MLA कोर्ट ने खारिज की निगरानी याचिका, क्या है मामला?

‘शासन भी मेरा और प्रशासन भी मेरा है’ BJP की महिला नेता ने चौकी में ही जड़ दिया युवक को थप्पड़; सुल्तानपुर का वीडियो वायरल

CM Yogi Sultanpur Visit: ‘पवित्र अयोध्या की प्रतिष्ठा धूमिल करने का अभियान चला रही सपा-कांग्रेस’, सुल्तानपुर में CM योगी का अखिलेश पर हमला

Sultanpur Accident: शादी का कार्यक्रम निपटाकर लौट रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, मां- बाप का रो- रो कर बुरा हाल