सुल्तानपुर

Weather Update : बर्फीली हवाओं के चलने से लुढ़का पारा, अगले 48 घंटों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Sultanpur Weather Update : केएनआई कृषि विज्ञान केन्द्र सुलतानपुर के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. सूर्यप्रकाश मिश्र के अनुसार मार्च महीने के अगले 48 घण्टों में न्यूनतम तापमान में और अधिक कमी आएगी
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Mar 2021, 2:39 PM IST
mausam_alert.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Sultanpur weather update . वैसे तो जिले में इस साल फरवरी का महीना पिछले 15 सालों में सबसे गर्म रहा, लेकिन मार्च महीना शुरू होते ही मौसम विज्ञानियों की वह भविष्यवाणी सच साबित हो रही है, जिसमें कहा गया था कि मार्च के महीने में ठंड पलटवार करेगी। मार्च के पहले दिन पहाड़ों से आ रही तेज बर्फीली पछुआ हवाओं के आगे एक बार फिर धूप बेअसर साबित होती दिखी। इसके चलते रात के तापमान में गिरावट आ गई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि आने वाले 48 घण्टों में न्यूनतम तापमान गिरेगा।

जिले में 48 घण्टों के पहले फरवरी माह पिछले 15 सालों में सबसे अधिक गर्म रहा। इसके पहले साल 2006 की फरवरी में मौसम सबसे गर्म रहा था। वर्ष 2006 की 27 फरवरी का तापमान तकरीबन 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था जो अब तक का सबसे गर्म महीना रहा। पहली मार्च से ही मौसम में ठंडक महसूस होने लगी थी। लेकिन सोमवार शाम से ही पछुआ हवाओं के चलने से रात का पारा लुढ़क कर 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

क्या कहते हैं मौसम विज्ञानी
केएनआई कृषि विज्ञान केन्द्र सुलतानपुर के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. सूर्यप्रकाश मिश्र के अनुसार मार्च महीने के अगले 48 घण्टों में न्यूनतम तापमान में और अधिक कमी आएगी, जिससे लोगों को धूप होने के बावजूद ठंड का एहसास होगा।

By- राम सुमिरन मिश्र

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल