30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Weather Farecast : यूपी में धूप के तीखे तेवर, बारिश के भी बन रहे आसार, जानें- मौसम विभाग का पूर्वानुमान

UP Weather Farecast : मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पांच मार्च तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है, इसके बाद कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी और बारिश हो सकती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 1 Mar 2021, 8:10 PM IST

mausam_alert.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. UP Weather Farecast. राजधानी लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में धूप के तेवर तीखे होते जा रहे हैं, जिसके चलते गर्मी बढ़ती जा रही है। न्यूनतम पारा भी 20 का आंकड़ा छूने को आतुर है वहीं, अधिकतम पारा कुलांचे मारता हुआ 35 के करीब पहुंच रहा है। इसके चलते रजाइयां, कम्बल और गर्म कपड़े रखे जा रहे हैं। आलम यह है कि अब दिन में ही नहीं रात में भी दफ्तरों और घरों में पंखे चलने शुरू हो गये हैं। बाजारों में भी गर्मी का असर दिखने लगा है। जगह-जगह गन्ने का रस बिकना शुरू हो गया है वहीं, कोल्ड ड्रिंक्स की भी डिमांड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने पांच मार्च तक मौसम में किसी भी तरह के बदलाव की संभावना से इनकार किया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पांच मार्च तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। इसके बाद कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी और बारिश हो सकती है।

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक, पहाड़ों पर धीरे-धीरे मौसमी बदलाव सक्रिय हो रहे हैं। इसके चलते आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम हवाओं से दिन और रात के पारे में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस दौरान तापमान सामान्य के आसपास के दर्ज हो सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र लखनऊ से जारी बुलेटिन के मुताबिक, 05 मार्च तक मौसम सामान्य शुष्क रहेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें : फरवरी की गर्मी ने तोड़ा 15 साल का रिकार्ड, मार्च में फिर बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग