30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : फरवरी की गर्मी ने तोड़ा 15 साल का रिकार्ड, मार्च में फिर बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट

Sultanpur Weather Forecast : मौसम विभाग का पूर्वानुमान- अभी पांच मार्च के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी और बारिश हो सकती है, जिसके चलते दिन और रात के न्यूनतम तापमान गिरावट आएगी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 28 Feb 2021, 12:46 PM IST

mausam.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Sultanpur Weather Forecast. इस साल फरवरी का महीना पिछले 15 सालों में सबसे गर्म महीना और शनिवार का दिन पिछले 15 सालों में सबसे गर्म दिन रहा। हालांकि, दिन में तेज चमकती धूप के बीच आसमान में कुछ देर के लिए बादल भी छाए, लेकिन थोड़ी देर बाद ही बादल छंट गए और तेज धूप की गर्मी से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। शनिवार को दिन का पारा करीब 31 डिग्री सेल्सियस रहा जो पिछले 15 सालों में सबसे गर्म रहा। इससे पहले साल 2006 की फरवरी में मौसम सबसे गर्म रहा था। वर्ष 2006 की 27 फरवरी का तापमान तकरीबन 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था जो अब तक का सबसे गर्म महीना रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी पांच मार्च तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। इसके बाद कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी और बारिश हो सकती है, जिसके चलते कुछ हिस्सों में दिन और रात के न्यूनतम तापमान गिरावट आएगी।

केएनआई कृषि विज्ञान केन्द्र सुलतानपुर के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. सूर्यप्रकाश मिश्र के अनुसार साल 2021 यानी इस साल ठंड के मौसम में फरवरी माह में कुल 6 दिन ऐसे थे, जिस दिन तापमान में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की गई। 6 दिन तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, लेकिन उसके पहले साल 2006 में फरवरी महीने में 11 दिन ऐसे रहे जिस दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा। रविवार को सुलतानपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : मौसम वैज्ञानिक बोले- अभी विदा नहीं हुआ ठंड का मौसम, फिर करेगा पलटवार

By- राम सुमिरन मिश्र

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग