सुल्तानपुर

Weather Update : इन जिलों में आज हो सकती है बारिश, ओलावृष्टि की भी संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट

Sultanpur Weather Update : आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Jan 2021, 12:48 PM IST
mausam.jpg
मौसम विभाग ने आज सुलतानपुर समेत आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Sultanpur weather update . रविवार शाम से आसमान में छाये बादलों ने मंगलवार सुबह से ही आसमान में डेरा जमा लिया है। यदा-कदा सूर्यदेव के दर्शन हो रहे हैं, जिसके चलते ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग ने आज सुलतानपुर समेत आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इस बीच कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानियों का कहना है कि बारिश के बाद ठंड और बढ़ जाएगी।

सोमवार की सुबह काफी सर्द रही। रविवार शाम से आसमान में बादल छाए हुए थे। तेज पछुआ हवाएं चलने के कारण लोग अपने घरों में कैद रहे। सोमवार को दिन भर बादलों के बीच कई जगह कोहरा छाया रहा। बूंदाबांदी भी हुई। इससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया। देर शाम फिर ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। इससे सिहरन और बढ़ गई। सोमवार को जिले में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री रहा।

आज भी बारिश के आसार : अलर्ट
आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को भी बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना भी बनी हुई है। इस बीच जिले के तापमान में हल्की वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि 7 जनवरी से मौसम शुष्क हो जाएगा और उसके बाद एक बार फिर से सर्दी बढ़ने लगेगी। जिसके चलते न्यूनतम तापमान के साथ ही साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। गलन वाली सर्दी बढ़ेगी।

By- राम सुमिरन मिश्र

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल