
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Sultanpur weather update . सुलतानपुर में पिछले दो दिनों में हुई बूंदाबांदी और पछुआ हवाओं से मौसम सुहाना हो गया है। गुरुवार को दिन की शुरुआत गुलाबी ठंड से हुई। जैसे-जैसे दिन चढ़ा तेज हवायें चलती रहीं। पूरे दिन पछुआ हवाओं के चलने से लोगों को गर्मी से निजात मिली। गुरुवार को सुलतान में अधिकतम तामपान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते होली तक एक बार फिर मौसम बदलेगा। सुलतानपुर और आसपास के जिलों में बादल छाये रहेंगे। कई स्थानों पर हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने किसानों को चिंता में डाल दिया है।
Sultanpur Weather Update के बारे में कृषि विज्ञान केन्द्र सुलतानपुर के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. जेपी तिवारी ने बताया कि सुलतानपुर की बात करें तो यहां होली के समय हल्के बादल छाए रहेंगे। उन्होंने बताया कि सुलतानपुर और अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसकी वजह से आने वाले दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है वहीं, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के साथ मौसम में अगले48 घण्टों तक ठंड बनी रहेगी।