सुल्तानपुर

Tauktae Cyclone : यूपी में भी दिखेगा चक्रवाती तूफान तौकते का असर, कई जिलों झमाझम बारिश की संभावना

Tauktae Cyclone effect in UP- मौसम विज्ञानी डॉ. जेपी तिवारी ने बताया कि सुलतानपुर सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तौकते समुद्री तूफान का व्यापक असर पड़ने की संभावना है
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 May 2021, 4:37 PM IST
Tauktae Cyclone effect in UP

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानुपर. Tauktae Cyclone effect in UP. चक्रवाती समुद्री तूफान तौकते (Tauktae Cyclone) और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से एक बार फिर मौसम करवट बदलने जा रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान (Weather Forecast) है कि तौकते समुद्री तूफान का असर सोमवार की रात से दिखना शुरू हो जाएगा, जिसके कारण आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। समुद्री तूफान का व्यापक असर अगले 48 घण्टों में दिखाई देगा। इस दौरान सुलतानपुर और आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ ही कुछ जगह बौछारें पड़ेंगी। 20 मई तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञानी डॉ. जेपी तिवारी ने बताया कि सुलतानपुर सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में Tauktae समुद्री तूफान का व्यापक असर पड़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि हालांकि, सोमवार से ही आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। समुद्री तूफान के चलते और जम्मू कश्मीर पर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 18-19 मई को सुलतानपुर और आसपास के जिलों में आसमान में छाए बादलों के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम में यह बदलाव 20 मई तक रहेगा।

18 से 20 मई तक झमाझम बारिश
मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि Tauktae Cyclone के चलते प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते 18-19 मई को अलग-अलग स्थानों पर बादलों के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर 20 मई को भी बारिश हो सकती है।

By राम सुमिरन मिश्र

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल