सुल्तानपुर

Weather Update : अगले 48 घंटों में फिर बदलेगा मौसम, बारिश का भी पूर्वानुमान

UP Weather Forecast : सुलतानुपर के मौसम पर्वेक्षक डॉ. एसपी तिवारी के मुताबिक, सुलतानपुर में अगले दो दिनों में मौसम एक बार फिर बिगड़ेगा, जिले के आसपास के कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है।
less than 1 minute read
mausam_1.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. UP Weather Forecast. मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सुलतानपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। इस दौरान चलने वाली पछुआ हवाओं के कारण मौसम का मिजाज बिगड़ेगा और आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने के बाद न्यूनतम पारा गिरने का पूर्वानुमान है।

अगले दो दिनों में मौसम विभाग के करवट बदलने के पीछे उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का कारण बताया जा रहा है। सुलतानुपर के मौसम पर्वेक्षक डॉ. एसपी तिवारी के मुताबिक, सुलतानपुर में अगले दो दिनों में मौसम एक बार फिर बिगड़ेगा। जिले के आसपास के कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी यूपी में बारिश का पूर्वानुमान
लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता का पूर्वानुमान है कि अगले चार से पांच दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बदली होने की संभावना है, तो वहीं कुछ जिलों में आंधी तूफान से मौसम बदलेगा। हालांकि, लखनऊ का मौसम साफ रहेगा।

By- राम सुमिरन मिश्र

Published on:
20 Mar 2021 07:36 pm