सुल्तानपुर

Weather News Update : विदाई से पहले यूपी में बरसने को तैयार मानूसन, अगले 48 घंटों में कैसा रहेगा मौसम

UP Weather News Update- सुलतानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. जेपी तिवारी के अनुसार प्रदेश के पश्चिमी भाग से मानसून लगभग विदा हो चुका है, लेकिन अगले दो या तीन दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर समेत कई अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है
less than 1 minute read
UP Weather News Update monsoon heavy rain alert by mausam vibhag

सुलतानपुर. UP Weather News Update- उत्तर प्रदेश से धीरे-धीरे मानसून की विदाई हो रही है लेकिन, जाते-जाते मौसम अपना असर दिखा सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 48 घंटों में प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। हालांकि, पिछले चार दिनों से तेज धूप के साथ हो रही गर्मी ने लोगों को परेशानी बढ़ा दी है। विशेषकर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक तेज धूप रहती है। सुलतानपुर में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। फिलहाल, यहां मौसम विभाग का पूर्वानुमान सच साबित होता दिख रहा है। दोपहर बाद से ही सुलतानपुर में आसमान में बादल छाने लगे जिसके बाद मौसम विभाग की आशंकाओं पर मुहर लगती दिख रही है।

सुलतानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. जेपी तिवारी के अनुसार प्रदेश के पश्चिमी भाग से मानसून लगभग विदा हो चुका है, लेकिन अगले दो या तीन दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर समेत कई अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों से मौसम विभाग चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर उत्तरी केरल और दक्षिण कर्नाटक तट के पास बने होने की बात कही है।

Published on:
09 Oct 2021 05:16 pm
Also Read
View All
‘बाहुबली ब्रदर्स’ VS BJP विधायक! जान के खतरे के दावे से गरमाई सुल्तानपुर में सियासत; आखिर क्या है टकराव की वजह

वाराणसी से अयोध्या जा रही टूरिस्ट बस सुलतानपुर में डिवाइडर और बिजली के खंभे से टकराई; 12 श्रद्धालु घायल

राहुल गांधी को बड़ी राहत; सुल्तानपुर के MP-MLA कोर्ट ने खारिज की निगरानी याचिका, क्या है मामला?

‘शासन भी मेरा और प्रशासन भी मेरा है’ BJP की महिला नेता ने चौकी में ही जड़ दिया युवक को थप्पड़; सुल्तानपुर का वीडियो वायरल

CM Yogi Sultanpur Visit: ‘पवित्र अयोध्या की प्रतिष्ठा धूमिल करने का अभियान चला रही सपा-कांग्रेस’, सुल्तानपुर में CM योगी का अखिलेश पर हमला