
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Sultanpur Weather forecast . समुद्री तूफान यास का असर सुलतानपुर जनपद में दिखने लगा है। गुरुवार को सुबह से आसमान में बादल छाये थे जो दोपहर होते-होते झमाझम बारिश होने लगी जो अब तक (खबर लिखे जाने तक) जारी है। मौसम विभाग ने सुलतानपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था। चक्रवाती तूफान के असर को देखते हुए मौसम विभाग ने सुलतानपुर के लोगों से अगले तीन दिनों तक बिना काम के घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।
कृषि विज्ञान केन्द्र कठौरा, सुलतानपुर के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके आनन्द ने अगले 24 घण्टों में आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान लगाया है।
देखें वीडियो...
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 मई को भी प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भारी बारिश हो सकती है। इसमें पूर्वांचल के साथ-साथ प्रदेश के कई जिले शामिल हैं। बारिश के साथ-साथ इन जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के चलने का भी अंदेशा जाहिर किया गया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 27 मई की सुबह से लेकर 29 मई की सुबह तक भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।
By- राम सुमिरन मिश्र