27 मई से बदलेगा मौसम
सुलतानपुर के मौसम विज्ञानी डॉ. जेपी तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां मौसम में बदलाव 27 मई से ही दिखाई देने लगेगा। हालांकि, मौसम में बदलाव मंगलवार को दोपहर बाद से ही दिखाई पड़ने लगा है। दोपहर बाद से ही आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई और शाम होते-होते आंधी-तूफान आ गया।