सुल्तानपुर

मौसम विभाग की चेतावनी, तापमान बढ़ेगा और धूल भरी आंधी चलने की संभावना

Weather Update उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म शहर चित्रकूट रहा। जहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्र ने बताया कि 16 से 18 अप्रैल तक प्रदेश के कुछ जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।
2 min read
• •
Updated: 15 Apr 2022, 9:07 PM IST
Feature image

जम्मू कश्मीर और आसपास के इलाकों में चक्रवाती स्थितियों के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। लगातार पारा बढ़ रहा है। जिले में तापमान 40 डिग्री से अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। इस बीच 16 से 18 अप्रैल तक प्रदेश के कुछ जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।

भीषण गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित

करीब एक पखवाड़े से पड़ रही भीषण गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। तकरीबन हर रोज बढ़ रहे पारे से लोग बिलबिला उठे हैं। भीषण गर्मी का आलम यह है कि 10 बजे के बाद सड़कें सूनी हो जाती हैं। दोपहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रहा है। यदाकदा लोग ही सड़कों पर निकल रहे हैं। भीषण गर्मी का असर दुकानदारी पर भी पड़ रहा है, हालांकि बीते शुक्रवार यानी 14 अप्रैल से सहालग शुरू हो गई है। लेकिन फिर भी लोग घरों से बाहर कम निकल रहे हैं।

धूल भरी आंधी तूफान की संभावना

मौसम जानकार डॉ जेपी तिवारी के मुताबिक, आने वाले 48 घण्टों में तापमान में और इजाफा होगा। प्रदेश के कुछ जिलों में धूल भरी आंधी तूफान आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि फिलहाल लोगों को अभी गर्मी से निजात नहीं मिलने वाली है ।

चित्रकूट यूपी का सबसे गर्म शहर

उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म शहर चित्रकूट रहा। जहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद लखनऊ (42.8 डिग्री सेल्सियस) और तीसरे नंबर पर कानपुर (42.4 डिग्री सेल्सियस) रहा। इसके बाद आगरा (42.2), औरैया (41) और बांदा (40) है।

यह भी पढ़ें : weather update : यूपी में आज रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई शहरों में झमाझमा बारिश और धूल भरी आंधी का मौसम अलर्ट

Updated on:
15 Apr 2022, 9:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल