सुल्तानपुर

फैजाबाद के बाद अब यूपी के इस जिले का नाम बदलेगी योगी सरकार! सरकार की इस लिस्ट में शामिल हुआ शहर का नाम

बीजेपी विधायक की मांग के बाद योगी सरकार ने इस प्रस्ताव को विधानसभा के शीतकालीन सत्र में चर्चा के लिए लिस्ट में शामिल किया
2 min read
Yogi adityanath
फैजाबाद के बाद अब यूपी के इस जिले का नाम बदलेगी योगी सरकार! सरकार की इस लिस्ट में शामिल हुआ शहर का नाम

सुलतानपुर. जिले के लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी ने जिले का नाम भगवान राम के बेटे कुश के नाम पर कुशपुर, कुशापुर या कुशभवनपुर रखने की मांग की है। विधायक द्विवेदी ने इस आशय का प्रस्ताव भी विधानसभा सत्र में पटल पर रख चुके हैं, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। इतना ही नहीं सुलतानपुर का नाम बदलने के प्रस्ताव को विधानसभा के शीतकालीन सत्र में चर्चा के लिए लिस्ट में शामिल भी कर लिया गया है। दूसरी ओर नगरपालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल ने पालिका परिषद के सदन में सुलतानपुर का नाम कुशभवनपुर करने का प्रस्ताव भारी बहुमत से पास करा चुकी हैं। इसकी सूचना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक भेजी जा चुकी है।

लम्भुआ से बीजेपी विधायक देवमणि द्विवेदी ने कहा कि उन्होंने सुलतानपुर का नाम बदलने का प्रस्ताव पहले ही दे रखा है। इसमें उन्होंने सुझाव दिया है कि सुलतानपुर का नाम इसके असली नाम पर कर दिया जाये। उन्होंने मुख्यमंत्री को सुलतानपुर का नाम कुशपुर या कुशभवनपुर करने का सुझाव दिया है। बीजेपी विधायक ने कहा कि हर साल 26 अगस्त को जिले में कुशभवनपुर दिवस का आयोजन किया जाता है। आजादी के बाद से इस दिन एक रैली निकाली जाती है। नगर पालिका ने नाम बदलने का प्रस्ताव पारित भी कर दिया है और प्रस्ताव को नगर पंचायत विभाग को भेजा गया है।

मुगल शासन की याद दिलाता है सुलतानपुर
भाजपा नेता एवं जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजय कुमार मिश्र ने बताया कि जिले का नाम मुगल शासन की याद दिलाता है। वह कहते हैं कि जब इस नगर को भगवान राम के द्वितीय पुत्र कुश ने बसाया था और इसे अपनी राजधानी बनाया था तो सुलतानपुर नाम रहने का क्या मतलब है? उन्होंने कहा कि अब जिले का नाम बदलकर रहेगा।

ऐसे पड़ गया सुलतानपुर नाम
इतिहासकार जयप्रकाश त्रिपाठी कहते हैं कि मुगलिया शासन में जब खिलजी वंश के राजाओं ने यहां व्यापार करने को आये तो यहां केराजाओं से उनका युद्ध हुआ। अपनी बादशाहत साबित करने के लिए ही मुगल बादशाह ने जिले का नाम बदलकर कुशभवनपुर से सुलतानपुर कर दिया था।

Published on:
15 Nov 2018 02:18 pm
Also Read
View All
राहुल गांधी को बड़ी राहत; सुल्तानपुर के MP-MLA कोर्ट ने खारिज की निगरानी याचिका, क्या है मामला?

‘शासन भी मेरा और प्रशासन भी मेरा है’ BJP की महिला नेता ने चौकी में ही जड़ दिया युवक को थप्पड़; सुल्तानपुर का वीडियो वायरल

CM Yogi Sultanpur Visit: ‘पवित्र अयोध्या की प्रतिष्ठा धूमिल करने का अभियान चला रही सपा-कांग्रेस’, सुल्तानपुर में CM योगी का अखिलेश पर हमला

Sultanpur Accident: शादी का कार्यक्रम निपटाकर लौट रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, मां- बाप का रो- रो कर बुरा हाल

मशहूर कवि कुमार विश्वास और AAP के पूर्व मंत्रियों को कोर्ट का नोटिस, 15 मई को हाजिर होने के निर्देश