सुल्तानपुर

सुल्तानपुर में लव मैरिज के बाद युवक की हत्या, प्रेमिका के भाई ने ही मारी गोली

सुल्तानपुर में एक युवक ने अपनी ही बहन के पति की हत्या कर दी। वह दोनों की लव मैरिज से नाराज था। युवक ने बहन के पति की हत्या की धमकी दी थी।
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2025, 2:53 PM IST
कामधाम करते नहीं हो कहा...! तो छोटे भाई ने (photo-patrika)
कामधाम करते नहीं हो कहा...! तो छोटे भाई ने (photo-patrika)

सुल्तानपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव सुबह घर से कुछ दूरी पर ही मिला। युवक ने कुछ महीने पहले ही लव मैरिज की थी। पत्नी रोते-बिलखते शव के पास पहुंची। युवक की पत्नी की कहना है कि उसके भाई ने ही पति की हत्या की है। वह दोनों की लव मैरिज से नाराज था।

युवक ने 2 महीने पहले ही गांव की लड़की से ही लव मैरिज की थी। लड़की का भाई इस मैरिज से खुश नहीं था। उसने बहन को धमकी दी थी कि अगर उसने शादी की तो वह उसके पति को मार देगा।

आरोपी रजनीश एक पिकअप चलाता है। वहीं नवनीत लाइट का करता था। फिलहाल, रजनीश के घर पर ताला लगा हुआ। पूरा परिवार फरार चल रहा है।

यह पूरा मामला सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र के भंडरा परशुरामपुर गांव का है। यहीं रहने वाली शिवानी ने नवनीत से दो महीने पहले लव मैरिज की थी। शादी से उसका भाई रजनीश बिल्कुल ही खुश नहीं था। उसने बहन को धमकी दी थी कि वह उसके पति की गोली मारकर हत्या कर देगा।

सुबह 7 बजे गोली मारकर की हत्या

रजनीश ने अपनी बहन के पति की सुबह 7 बजे गोली मारकर हत्या कर दी। फिर वह बुलेट से फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर नवनीत का चचेरा भाई करन मौके पर पहुंचा। उसने देखा नवनीत खून से लथपथ पड़ा है। करन ने वनीत के बड़े भाई आनंद को घटना के बारें में जानकारी दी। मौके पर परिवार के लोग पहुंचे, तब तक नवनीत की मौत हो चुकी थी।

200 मीटर की थी शिवानी और नवनीत के घर की दूरी

नवनीत की बहन ने बताया कि मेरे और शिवानी के घर के बीच की दूरी 200 मीटर है। नवनीत और शिवानी अक्सर एक-दूसरे से मिलते और बात करते थे। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। फिर जून में एक दिन नवनीत शिवानी को लेकर घर आया। बताया- उसने शिवानी से शादी कर ली है।

यह बात शिवानी के घरवालों को पता चली तो वे घर पहुंच गए। फिर गांव में पंचायत हुई। इसमें दोनों पक्षों ने राजीनामा पर साइन किए। इसके बाद नवनीत-शिवानी एक साथ रहने लगे। रजनीश (25) को यह बात नागवार गुजरी।

आरोपी और मृतक दोनों एक ही समुदाय के

ASP ने बताया कि मृतक और आरोपी दोनों एक ही समाज के हैं। दोनों आपस में दोस्त भी थे। लेकिन नवनीत और शिवानी की शादी के बाद से रजनीश और उसके घरवाले काफी नाराज थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर स्थिति सामान्य बनी हुई है।

Updated on:
10 Aug 2025, 2:53 PM IST
Published on:
Also Read
View All
अफसरों के आदेश फाइलों में कैद! संविदाकर्मी पर गंभीर आरोप, एक साल बाद भी FIR और आवास खाली कराने का इंतजार

राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है