सुरजपुर

एसईसीएल द्वारा 60 साल से रह रहे 117 परिवारों को किया जा रहा बेदखल, नेता प्रतिपक्ष ने कहा ये

नेता प्रतिपक्ष ने स्थायी हल निकालने का दिया आश्वासन, एसईसीएल द्वारा की जा रही बेदखली की कार्रवाई के मामले को भी विधानसभा में उठाया

2 min read
TS Singhdeo

बिश्रामपुर. नगर में एसईसीएल की भूमि पर 50-60 वर्ष से रह रहे झुग्गी-झोपड़ीवासियों को प्रबंधन द्वारा बेदखल करने हेतु की जा रही कार्रवाई के बीच इस मामले को नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाया है। साथ ही सिंहदेव ने शिवनंदनपुर निवासी जिनके घर व दुकान भी अतिक्रमण के दायरे में आ रहे हैं, उनकी की समस्या भी सिंहदेव ने अपनी चुनावी जनघोषणा पत्र में शामिल किया है।


गौरतलब है कि नगर में एसईसीएल की जमीन पर 50-60 वर्ष से निवासरत झुग्गी-झोपड़ीवासी व अन्य को मिलाकर कुल 117 लोगों को प्रबंधन ने बेदखल करने हेतु प्रक्रिया शुरू की है। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस मामले को लेकर बीते दिनों महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दीप्ति स्वाईं के नेतृत्व में लोगों ने नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव से मुलाकात कर गुहार लगाई थी।

ये भी पढ़ें

बेटी के शरीर में लगातार हो रहा था बदलाव, फिर डॉक्टर की ये बात सुनकर उड़ गई माता-पिता की नींद

इस पर सिंहदेव ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था। जिलाध्यक्ष दीप्ति स्वाईं ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा सत्र के दौरान न केवल बिश्रामपुर की समस्या, बल्कि चिरमिरी की भी समस्या को प्रमुखता से उठाया है। इस पर सरकार ने उचित हल निकालने का भरोसा जताया है।

वहीं कुछ दिन पूर्व चुनावी जनघोषणा पत्र के लिए लोगों से सुझाव मांगने निकले नेता प्रतिपक्ष से शिवनंदनपुर के निवासी जो अतिक्रमण के दायरे में आ रहे हैं, उन्होंने मुलाकात कर स्थायी पट्टा की मांग रखी।

इस पर सिंहदेव ने उनकी समस्या को अपने चुनावी जनघोषणा पत्र में शामिल करते हुए आश्वस्त किया कि हमारी सरकार बनने पर इस समस्या का स्थायी हल निकाला जाएगा। किसी को बेघर नहीं होने दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

गांव में घुसे हाथियों ने पिता-पुत्र पर किया हमला, घर तोड़े तो ऐसे गुजरी कई परिवारों की रात
Published on:
28 Jul 2018 10:11 pm
Also Read
View All