1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी के शरीर में लगातार हो रहा था बदलाव, फिर डॉक्टर की ये बात सुनकर उड़ गई माता-पिता की नींद

युवक ने पे्रमजाल में फंसाकर नाबालिग के साथ कई बार किया था दुष्कर्म, पीडि़ता ने दिया स्वस्थ बेटी को जन्म, आरोपी को भेजा गया जेल

2 min read
Google source verification
बेटी के शरीर में लगातार हो रहा था बदलाव, फिर डॉक्टर की ये बात सुनकर उड़ गई माता-पिता की नींद

बेटी के शरीर में लगातार हो रहा था बदलाव, फिर डॉक्टर की ये बात सुनकर उड़ गई माता-पिता की नींद

चिरमिरी पोड़ी. कोरिया जिले के चिरमिरी पोड़ी क्षेत्रांतर्गत एक स्कूल में नाबालिग छात्रा ने वर्ष २०१६ में एडमिशन लिया था। इसी दौरान वहीं के एक युवक ने उसे अपने पे्रमजाल में फंसा लिया। इसके बाद वह छात्रा से लगातार दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिन बाद नाबालिग पढ़ाई छोड़कर अपने घर लौट गई। कुछ महीने बाद बेटी के शरीर में बदलाव देख माता-पिता को कुछ शंका हुई।

अचानक उसका पेट दर्द करने लगा तो डॉक्टर के पास ले गए। जांच के बाद डॉक्टर ने जब उन्हें बताया कि वह गर्भवती है तो माता-पिता के होश उड़ गए। नाबालिग ने 2 दिन पूर्व एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया है। इधर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


वर्ष 2016 में एक नाबालिग लड़की ने कोरिया जिले के पोड़ी थानांतर्गत ग्राम नागपुर स्थित हर्रा स्कूल में दाखिला लिया था। इस दौरान ग्राम महाराजपुर निवासी आकाश मिंज पिता मुन्नीलाल (19) ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद वह नाबालिग का दैहिक शोषण करने लगा। कुछ दिन बाद नाबालिग पढ़ाई छोड़ कर गांव लौट गई थी।

यहां बेटी के गुमसुम रहने पर माता-पिता ने उससे पूछताछ की तो उसने कुछ भी नहीं बताया। इस बीच उसके शरीर में भी बदलाव होने लगा। यह देख माता-पिता को आशंका हुई। जब डॉक्टर के पास जांच कराया तो गर्भवती होने का पता चला। बीते 10 जुलाई को नाबालिग के पेट में अचानक दर्द होने लगा।

इससे नाबालिग के माता-पिता ने उसे जिला अस्पताल बैकुंठपुर में भर्ती कराया। यहां नाबालिग ने एक बच्ची को जन्म दिया। नाबालिग के मां बनने पर डॉक्टर ने इसकी सूचना बैकुंठपुर कोतवाली में दी। कोतवाली ने जीरो में अपराध कायम कर पोड़ी थाने को कार्रवाई के लिए डायरी भेज दी।

इसके बाद पोंड़ी पुलिस नाबालिग से पूछताछ के आधार पर आरोपी आकाश मिंज के खिलाफ धारा 366, 376, 2(ट)(ढ)4, 6 पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस ने 2 दिन पूर्व आरोपी को महाराजपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में नागपुर चौकी प्रभारी आरएन पटेल, दिनेश चौहान, जेंडर तिर्की, रोशन एकता, इश्तियाक खान, दिनेश यादव शामिल थे।