सुरजपुर

Breaking : ट्रक की टक्कर से हवा में उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरे 3 युवक, 2 की दर्दनाक मौत

अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर जरही से आगे मसान नाला के पास हुआ बड़ा हादसा, टक्कर मारने के बाद पानी जार लोड ट्रक भी खेत में उतरा
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2018, 9:37 PM IST
Dead body of young man
2 young man death in road accident

जरही. सूरजपुर जिले के नगर पंचायत जरही अंतर्गत अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर स्थित मसान नाला के आगे शनिवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि पंचनामा व पीएम पश्चात दोनों के शवों को अस्पताल भिजवाया। तीनों युवकों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी शिनाख्ती के प्रयास में जुटी हुई है।


अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर शनिवार की शाम लगभग 6.30 बजे प्रतापपुर की ओर से जरही की तरफ से सोल्ड बाइक पर सवार होकर 3 युवक आ रहे थे। तीनों सूरजपुर जिले के जरही से लगे मसान नाला के 30 मीटर आगे पहुंचे ही थे कि पानी का जार लोड कर तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 15 सीजेड-1077 ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक हवा में उछलते हुए सिर के बल सड़क पर गिर गए। हादसे में गंभीर चोट लगने से 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर फेंसिंग को तोड़ते हुए सड़क किनारे खेत में उतर गया।

इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों द्वारा हादसे की सूचना पर भटगांव पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मृतकों के शव को भी पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आस-पास के लोगों से मृतकों की शिनाख्ती कराने की कोशिश की, लेकिन कोई नहीं बता पाया।

बताया जा रहा है कि ट्रक अंबिकापुर से प्रतापपुर जा रहा था। इसी दौरान उसने युवकों को चपेट में ले लिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। इधर पुलिस युवकों की शिनाख्ती के प्रयास में लगी हुई है।

Published on:
Also Read
View All
Surajpur Incident: एक दिन पहले नदी में नहाने का किया था प्लान, आज तबाह हो गया हंसता-खेलता परिवार

Double Murder case solved: सूरजपुर डबल मर्डर का खुलासा, शिक्षिका सहेली के पति ने की थी मां-बेटे की नृशंस हत्या, पैसे देने से मना करने पर मार डाला

Surajpur Double Murder: मां-बेटे की हत्याकांड का कल होगा खुलासा! आरोपी तक पहुंची पुलिस, इलीगल रिलेशन की सामने आ रही बात

Surajpur Double Murder Case: शिक्षिका मां-बेटे की हत्याकांड का अब तक खुलासा नहीं, कांग्रेसियों ने 2 दिन का दिया अल्टीमेटम, कहा- करेंगे उग्र प्रदर्शन

Surajpur News: दशहरा मेला घूमने परिवार के साथ गया था शिक्षक, लौटा तो टूटा था ताला, गायब थे कैश और लाखों के सोने-चांदी के जेवर