रामानुज नगर की रहने वाले युवती की सगीर नाम के लड़के से दो साल पहले शादी हुई थी। दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी तो नाराज पत्नी एक महीने पहले अपने मायके चली गयी और वहीँ रहने लगी।
सूरजपुर. पति पत्नी के बीच झगड़ों के किस्से आपने बहुत से सुने होंगे लेकिन जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर सब हैरान है। अपनी पत्नी के मायके जाने से एक पति इस कदर नाराज हुआ की उसने अपने पत्नी की नाक ही काट डाली।
जानकारी के अनुसार जिले के रामानुज नगर की रहने वाले युवती की सगीर नाम के लड़के से दो साल पहले शादी हुई थी। दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी तो नाराज पत्नी एक महीने पहले अपने मायके चली गयी और वहीँ रहने लगी।
उसके मायके में रहने से पति बहुत ही नाराज था। गुरुवार को वह अपने ससुराल पंहुचा। जहाँ उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और फिर उसका गुस्सा इतना बढ़ा गया की उसने अपने दांत से अपनी पत्नी की नाक काट डाली। परिजनो की शिकयत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।