31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवम्बर में पैदा हुए लोगों की गुलाम होती है किस्मत, ईमानदारी और सच्चाई से करते है दिलों पर राज

जॉब, एक्टिंग, सिंगिंग, फिल्म, थिएटर बिजनेस हर चीज़ में भाग्य इनका साथ देता है और शायद इसीलिए इनका जीवन खुशहाल रहता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 7 Nov 2019, 8:07 PM IST

november_birthday_news.jpg

रायपुर. नवंबर में जन्‍मे लोग बेहद लकी, धनवान और मस्तमौला किस्‍म के माने जाते हैं लेकिन उनका भाग्‍य ऐसा तभी होता है। जब वह कड़ी मेहनत और परिश्रम करें अन्यथा उनका भाग्य उनका साथ नहीं देता। जॉब, एक्टिंग, सिंगिंग, फिल्म, थिएटर बिजनेस हर चीज़ में भाग्य इनका साथ देता है और शायद इसीलिए इनका जीवन खुशहाल रहता है।

नवंबर में जन्‍मे लोग सकारात्मक तौर से खुशमिजाज, ईमानदार, विश्वसनीय, बहादुर और शिक्षित होते हैं और नकारात्मक तौर से हठी, क्रोधी, अनुभवहीन, आलसी, दूसरों पर निर्भर रहने वाले और बेहद आसानी से गुस्सा करने वाले माने जाते हैं।इन्‍हीं कुछ कारणों की वजह नवम्बर में जन्मे लोग असफल हो सकते हैं वरना यह काफी भाग्यशाली माने जाते हैं।

नवंबर में जन्‍मे लोग होशियार एंव बेहद सुंदर होते हैं। इन्हें अपनी ईमानदारी और सच्चाई की वजह से समाज में सम्मान प्राप्त होता है। यह चाहे जहां भी जाएं परिवार, करियर और हर जगह इन्‍हें अपने भाग्य का साथ मिलता है और आमतौर पर यह दर्द और परेशानियों से मुक्त होते हैं। इनका पूरा जीवन सुरक्षित और खुशहाली से भरा होता है।

इनका इंटि्यूशन पॉवर तो माशाअल्लाह होता है। किसी बात का पूर्वाभास होना या सूरत देखकर आदमी की फितरत पहचानना इनके लिए आसान होता है। आकर्षक मुखाकृति और मासूमियत के कारण नौकरी हो या घर, प्यार हो या दोस्ती, इनके सौ गुनाह माफ कर दिए जाते हैं। अपने बालों का इन्हें विशेष ख्याल रखना चाहिए वरना गंजे हो सकते हैं। बड़ी-बड़ी हांकने की प्रवृत्ति से भी थोड़ा बचें तो सही वक्त पर सही जीवनसाथी मिल जाएगा।

ये लोग थोड़े भावुक होते हैं इसलिए प्यार में जल्दी पड़ जाते हैं। हालांकि ये लोग प्यार का इजहार करने में थोड़ा-समय लगाते हैं। मगर एक बार किसी का हाथ थामने के बाद यह पार्टनर को अकेला नहीं छोड़ते।

नवंबर के महीने में कई सुपरस्‍टार्स और सफल व्‍यक्‍तियों का जन्‍म हुआ है जिनक जीवन को देखकर आप पता लगा सकते हैं कि नवंबर में जन्‍मे लोग कितने सफल होते हैं। शाहरुख खान, ऐश्‍वर्या राय, इंदिरा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, कमल हसन, अनुष्‍का शेट्टी, विराट कोहली और यामी गौमत का जन्‍म नवंबर के महीने में हुआ है।

ये भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड को जन्मदिन पर स्पोर्ट बाइक दिलाने के लिए गर्लफ्रेंड ने अपने ही घर में डाला डाका, गिरफ्तार