सुरजपुर

हथियारबंद नकाबपोशों ने एसईसीएल के 4 कर्मचारियों को बनाया बंधक, फिर ले उड़े 4 लाख रुपए के कलपुर्जे

Theft in SECL: 15-20 हथियारबंद नकाबपोशों ने एसईसीएल के ई एंड एम वर्कशॉप में आधी रात धावा बोलकर दिया वारदात को अंजाम, ड्यूटी कर पाने में असहज महसूस कर रहे कॉलरीकर्मी
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Feb 2024, 8:52 PM IST
हथियारबंद नकाबपोशों ने एसईसीएल के 4 कर्मचारियों को बनाया बंधक, फिर ले उड़े 4 लाख रुपए के कलपुर्जे
Bishrampur police station

बिश्रामपुर. Theft in SECL: बीती रात 15-20 हथियारबंद नकाबपोशों ने ईएंडएम वर्कशाप में धावा बोलकर एसईसीएल के 4 कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद लाखों रुपए के बेशकीमती कलपुर्जे चोरी कर अपने साथ ले गए। चोरी गए कलपुर्जे की कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई जा रही है। लगातार हो रही घटनाओं से कॉलरीकर्मी भी भयभीत हैं।


एसईसीएल बिश्रामपुर के सीएचपी के समीप स्थित ईएंडएम वर्कशाप में गुरुवार की रात करीब 2 बजे 15 व 20 की संख्या में अज्ञात हथियारबंद नकाबपोशों ने धावा बोल दिया।

यहां पर ड्यूटी में तैनात एसईसीएल के चार कर्मचारियों को बंधक बनाकर नकाबपोशों द्वारा यूल कंपनी के 3.3 केव्ही के 800 इंपेयर के इलेक्ट्रिक स्विच के ड्राइट सिस्टम के व्हीसीबी को निकालकर ले गए हैं।

अज्ञात नकाबपोश हथियारबंद लोगों द्वारा यहां पर ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

ज्ञात हो कि एसईसीएल क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पाने से कोलकर्मियों में दहशत व्याप्त है। कोलकर्मी अब यहां पर ड्यूटी कर पाने में असहज महसूस कर रहे हैं। मामले की लिखित शिकायत थाना में दर्ज करा दी गई है।


पुलिसिंग व कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल
क्षेत्र में कोयला व कबाड़ का कारोबार दिनोंदिन बढऩे से पुलिसिंग के साथ ही एसईसीएल के सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों के कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। चोरी गए कलपुर्जे की कीमत करीब 4 लाख रुपए आंकी जा रही है।

Published on: