सुरजपुर

Big incident: नपं अध्यक्ष की बाड़ी में डबरी में मिली 6 वर्षीय बालिका की लाश, जिंदा होने की आस में नानी भी कूदी

Big incident: खेलने के दौरान बालिका के डबरी में गिरने से मौत, नानी के साथ रहती थी बालिका, नानी ने शव देखा तो उसे निकालने डबरी में कूद गई
2 min read
• •
Updated: 18 Jun 2025, 5:29 PM IST
Big incident
Girl child dead body

जरही. सूरजपुर जिले के नगर पंचायत जरही क्षेत्र स्थित एक डबरी में डूबने 6 वर्षीय बालिका की मौत (Big incident) हो गई। वह अपनी नानी के साथ रहती थी। बालिका एक दिन पहले ही घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे। इसी बीच उसका शव नगर पंचायत अध्यक्ष के घर की बाड़ी में बनी डबरी में मिली। जब नानी ने देखा तो उसके जिंदा होने की आस में वह भी डबरी में कूद गई। इस दौरान लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और जान बचाई।

Girl child Santoshi

नगर पंचायत जरही के अध्यक्ष के घर के पास ही एक 6 वर्षीय बालिका संतोषी अपनी नानी मोहरमनिया के साथ रहती थी। सोमवार की शाम को वह घर के पास खेलते-खेलते अचानक लापता (Big incident) हो गई। परिजन ने आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चला।

Girl dead body found in pond

मंगलवार की सुबह 5 बजे परिजन को नगर पंचायत अध्यक्ष पूरन राम राजवाड़े के वार्ड 15 में स्थित घर की बाड़ी में बनी डबरी में बच्ची का शव दिखाई दिया, जिसके बाद शोक की लहर (Big incident) फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

Big incident: डबरी में कूद गई नानी

घटनास्थल पर पहुंची नानी ने जब डबरीनूमा कुएं में गिरी नातिन (Big incident) को देखा तो वह उसके जिंदा होने की आस में उसे निकालने कूद गई।

इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बच्ची का भी शव बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि खेलते-खेलते डबरी के पास आ जाने से उसमें गिरकर बालिका की मौत हो गई थी।

Updated on:
18 Jun 2025, 5:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Child Thief Rumour in Surajpur: बच्चा चोर की उड़ी अफवाह, बाइक से पहुंचे 2 चचेरे भाइयों को ग्रामीणों ने घेर लिया, फिर की बेदम पिटाई

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Surajpur Police: पुलिस चौकी में वसूली का खेल! प्रधान आरक्षक का रिश्वत लेते Video वायरल, एसपी बोले- जांच कर करेंगे कार्रवाई

Surajpur Murder Case: पत्नी की हत्या कर पति ने की हादसे का रूप देने की कोशिश, थाने में सुनाई झूठी कहानी, गया जेल