सुरजपुर

Big theft in SECL colony: बेटी की शादी का डेट फिक्स करने गए थे आरटीआई प्रबंधक, इधर चोरों ने घर से 20 लाख की ज्वेलरी व 4 लाख कैश किए पार

Big theft in SECL colony: एसईसीएल के ऑफिसर कॉलोनी में चोरों ने बोला धावा, बेटी की शादी के लिए रखी थी ज्वेलरी, परिचित कॉलरीकर्मी को घर की देख-रेख के लिए दी थी चाबी, दरवाजा टूटा देख दी सूचना

2 min read
Big theft in SECL colony

भटगांव. Big theft in SECL colony: एसईसीएल भटगांव क्षेत्र के एक अधिकारी के सूने आवास से दिनदहाड़े 20 लाख रुपए की ज्वेलरी व 4 लाख रुपए कैश चोरी (Big theft in SECL colony) का मामला सामने आया है। रिपोर्ट पर भटगांव पुलिस मामला दर्ज करके विवेचना कर रही है। दरअसल अधिकारी अपनी बेटी की शादी की तिथि तय करने पटना गए थे। इसी दौरान उन्हें पड़ोस के कॉलरीकर्मी ने चोरी की सूचना दी।

सूरजपुर जिले के भटगांव ऑफिसर कॉलोनी में रहने वाले सी-17 निवासी एवं क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान (आरटीआई) के प्रबंधक दिनेश कुमार (Big theft in SECL colony) ने बताया कि 15 अक्टूबर को पुत्री का वैवाहिक कार्यक्रम तय करने हेतु अपने गृह ग्राम पालीगंज पटना गए थे।

Big theft in SECL colony

वेे घर के बाहरी हिस्से की देखरेख करने के लिए तथा फूल पौधा में पानी देने के लिए अपने एक परिचित कॉलरी कर्मी को चाबी देकर गए थे, जो प्रतिदिन लाइट जलाता था तथा पौधों में पानी देता था।

उसने शनिवार को फोन करके बताया कि शाम को जब वह लाइट जलाने तथा पौधों में पानी देने के लिए गया तो देखा कि उनके घर के पीछे का दरवाजा को कोई काट कर (Big theft in SECL colony) मोड़ दिया है।

Big theft in SECL colony

चोरी की अनहोनी की आशंका पर कर्मचारी ने खिड़कियों से जब झांक कर घर के अंदर देखा तो पता चला कि घर के सामान बिखरे हुए हैं तथा आलमारी खुले हैं। उन्होंने अधिकारी दिनेश कुमार को इसकी सूचना दी।

Big theft in SECL colony: घर पहुंचे तो गायब थे 24 लाख के जेवर-कैश

परिचित की सूचना पर रविवार को वे घर पहुंचे। अज्ञात चोरों (Big theft in SECL colony) ने सोना चांदी के लगभग 20 लाख के जेवर तथा 4 लाख कैश पार कर दिया है। अधिकारी दिनेश कुमार की शिकायत पर भटगांव थाने में चोरी का मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने की जांच

पुलिस द्वारा घटनास्थल पर जांच के लिए डॉग स्कवाड व फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया। भटगांव क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरी की वारदातों से पुलिसिंग (Big theft in SECL colony) पर सवाल उठ रहे हैं। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।

Published on:
20 Oct 2024 09:32 pm
Also Read
View All