
बिश्रामपुर. Theft in VIP colony: कोयलांचल में चोरों के बढ़े हौसले से स्थिति बेकाबू होती जा रही है। चोरों के हौसले अब इतने बुलंद हैं कि शनिवार रात एसपी बंगला से लगे एसईसीएल के क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी (Theft in VIP colony) के सूने आवास 2-बी क्वार्टर नंबर 13 में धावा बोल दिया। सुरक्षा अधिकारी समेत पूरा परिवार बेटी का एडमिशन कराने दिल्ली गया हुआ है। हालांकि आवास से क्या-क्या चोरी हुई है, यह क्षेत्र सुरक्षा अधिकारी के मौजूद नहीं रहने से पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि चोरों ने पूरे मकान को खंगाल डाला है।
गौरतलब है कि एसईसीएल बिश्रामपुर के क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी अमरेंद्र नारायण सिंह शनिवार को ही अपनी बेटी के एडमिशन के सिलसिले में सपरिवार दिल्ली (Theft in VIP colony) गए हैं।
उनके दिल्ली रवाना होने के बाद ही शनिवार रात में अज्ञात चोरों ने सूने क्वार्टर में ताला जड़ा देखकर आवास के पिछले हिस्से में लगे दरवाजे को तोडक़र भीतर प्रवेश कर पूरे घर को खंगाल दिया। सुबह घर का लॉक टूटा देख पड़ोसियों ने उन्हें मोबाइल से सूचना दी।
क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी की सूचना पर बिश्रामपुर पुलिस ने भी तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का अवलोकन किया। चोर आंगन के दरवाजे को तोडक़र दूसरे दरवाजा का कुंडी उखाड़ भीतर प्रवेश किए थे। इस दौरान चोरों ने आलमीरा, पेटी दीवान सबको खंगाल डाला।
क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी के दिल्ली में हैं। इस कारण चोर अपने साथ क्या-क्या ले गए हैं, इसका पता नहीं चल सका है। क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी के दिल्ली से वापस लौटने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
चोरी की जहां घटना हुई है, उसी के ठीक पीछे सूरजपुर एसपी का बंगला (Theft in VIP colony) है। यहां हर वक्त दो-तीन हथियारबंद जवान तैनात रहते हैं। बावजूद इसके चोरों ने दिलेरी दिखाते हुए सूने आवास को निशाना बनाया है।
उक्त कॉलोनी जीएम बंगला से नजदीक है। कॉलोनी में क्षेत्र के अधिकारी डॉक्टर सहित एचओडी का बंगला भी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी अमरेंद्र नारायण के घर से लाखों की चोरी की वारदात हुई है। इधर नगर वासियों में लचर पुलिसिंग को लेकर नाराजगी दिख रही है।
कोयलांचल क्षेत्र में एक के बाद एक चोरी की वारदात (Theft in VIP colony) हो रही है। सप्ताह भर पहले ही एसईसीएल के मैटेरियल मैनेजर अनित जायसवाल के सूने घर का ताला तोडक़र चोरों ने आलमीरा से 40 हजार रुपए नगद समेत लैपटॉप, एलईडी, गैस चूल्हा पार कर दिया था।
वहीं तीन दिन पहले ही मुख्य मार्ग में एक कॉलरी कर्मी जेके इलेक्ट्रिक के सामने उठाइगीरी का शिकार हो गया था, जिसमें अज्ञात आरोपियों ने उसकी बाइक की डिक्की से 60 हजार रुपए नगद समेत आवश्यक दस्तावेज पार कर दिए थे।
2 माह पूर्व ही नगर पंचायत पलारी सीएमओ जितेंद्र बहादुर पटेल के घर से भी चोरों ने डेढ़ लाख नगदी सहित 10 लाख के गहने पार कर दिए थे। इस प्रकार चोरी की कई वारदात पुलिस की नाकामी से आज तक अनसुलझी पड़ी है और आए दिन चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Updated on:
8 Sep 2024, 9:30 PM IST
Published on:
8 Sep 2024, 9:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.