
Wife arrested
अंबिकापुर. Latest murder case: घर में बिजली जलाने की बात को लेकर 6 सितंबर की रात पति-पत्नी में विवाद हो गया। इस दौरान पत्नी ने बांस के बहिंगा से पति की बेदम पिटाई की। वहीं गर्दन में दांत से काट कर उसे मौत (Latest murder case) के घाट उतार दिया। मृतक का बड़ा भाई बीच-बचाव कर उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।
सरगुजा जिले के लुंड्रा ब्लॉक के रघुनाथपुर चौकी अंतर्गत ग्राम बटवाही निवासी दिलसाय नागेश 30 वर्ष का 6 सितंबर की रात को बल्ब जलाने की बात को लेकर पत्नी पनमेश्वरी से विवाद (Latest murder case) हो गया। पति-पत्नी के बीच विवाद होता देख दिलसाय का बड़ा भाई साजाराम नागेश वहां आया और उनके बच्चों को लेकर अपने घर चला गया।
इसके बाद रात करीब 10 बजे मारपीट की आवाज सुनकर साजाराम वहां पहुंचा। उसने देखा कि पनमेश्वरी पति दिलसाय को बांस के बहिंगा से मार रही थी और गर्दन में दांत काट रही थी।
इस दौरान दिलसाय अचेत अवस्था में पलंग पर गिरा पड़ा था। भाई साजाराम बीच-बचाव कर उसे इलाज के लिए रघुनाथपुर अस्पताल ले गया। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने उसे मृत (Latest murder case) घोषित कर दिया।
मृतक के भाई साजाराम ने मामले (Latest murder case) की जानकारी रघुनाथपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने आरोपी पत्नी पनमेश्वरी नागेश (25) निवासी ग्राम बटवाही खसोखीपारा को गिरफ्तार कर धारा 103(1) बीएनएस के तहत जेल दाखिल कर दिया है।
कार्रवाई (Latest murder case) में चौकी प्रभारी रघुनाथपुर उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, महिला आरक्षक संपति भगत, आरक्षक राकेश एक्का, अरविंद तिवारी , हरिलाल सिंह पैकरा व रविन्द्र निकुंज शामिल रहे।
Updated on:
8 Sep 2024, 9:05 PM IST
Published on:
8 Sep 2024, 8:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.