3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी ने गला घोंटकर पति को उतार दिया मौत के घाट, हत्या का सच छिपाने बेड पर लिटाया और…

Husband murder: बेटे ने थाने में पहुंचकर पिता की संदिग्ध हालत (Suspicious condition) में मौत की दी खबर, पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के आधार पर जब पत्नी से कड़ाई की तो हत्या (Murder) की बात स्वीकार कर ली, पत्नी के साथ आए दिन मारपीट करता था पति
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 29 Sep 2020, 7:03 PM IST

पत्नी ने गला घोंटकर पति को उतार दिया मौत के घाट, हत्या का सच छिपाने बेड पर लिटाया और...

Demo pic

अंबिकापुर. शराब के नशे में एक युवक अपनी पत्नी के साथ हमेशा विवाद करता था। विवाद बढऩे पर उसकी पिटाई भी करता था। इससे तंग आकर पत्नी ने 24 सितंबर की सुबह कपड़े की रस्सी से गला घोंट कर उसकी हत्या (Husband murder) कर दी।

इसके बाद लाश को बिस्तर में सुला दिया। उसने परिजनों व पड़ोसियों को बताया कि रात में पति सोया था, सुबह मृत पाया गया। मृतक के बेटे ने पिता की मौत की जानकारी दरिमा थाने में दी थी।

पुलिस ने शव का पीएम करवाया। पीएम (PM report) में गला घोंट कर हत्या (Murder) करने की बात सामने आई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शक होने पर पत्नी से जब पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ये भी पढ़े: गैरमर्दों के साथ अवैध संबंध का था शक, आधी रात 3 युवकों के साथ मिली पत्नी तो प्राइवेट पार्ट कर दिया जख्मी, फिर कर दी हत्या


सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डूमरडीह निवासी 19 वर्षीय शिव कुमार ने 24 सितंबर को थाने में सूचना दी कि मेरे पिता राजकुमार रात में सोए थे लेकिन सुबह मृत मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की और शव को पीएम के लिए धौरपुर अस्पताल भिजवा दिया।

राजकुमार के गले में काला निशान पाया गया, वहीं पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटना बताया गया। पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने संदेह होने पर मृतक की पत्नी ३८ वर्षीय राजकुमारी से पूछताछ की तो उसने पति की हत्या की बात स्वीकार कर ली।

ये भी पढ़े: मां पर ताबड़तोड़ प्रहार देख बचाने पहुंची बेटी तो मिली धमकी, जब लौटी तो मां की पड़ी थी लाश


इस कारण की हत्या
आरोपी पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति शराब के नशे में आए दिन झगड़ा व मारपीट करता था। इससे नाराज होकर उसने घटना दिवस को कपड़े की रस्सी से गला घोंट कर उसकी हत्या (Husband murder) कर दी थी, फिर सामान्य मौत बताने के लिए शव को बिस्तर पर लिटा दिया था।

उसने लोगों को बताया था कि रात में पति सोया था व सुबह मृत अवस्था में पाया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय (Court) में पेश कर जेल भेज दिया है।