सुरजपुर

Car accident: 12 दिन बाद जिंदगी की जंग हार गया कुश, टेस्ट ड्राइव के दौरान पेड़ से टकरा गई थी कार

Car accident: 31 दिसंबर की रात कार से दोस्त के साथ टेस्ट ड्राइव पर निकला था युवा कुश, रेलवे फाटक के पास पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी कार, दोनों हुए थे घायल
2 min read
• •
Updated: 14 Jan 2025, 1:42 PM IST
Car accident
Kush Mittal

बिश्रामपुर. वर्ष के अंतिम दिवस 31 दिसंबर को बिश्रामपुर-भटगांव मार्ग में कुम्दा रेलवे फाटक के पास देर रात कार दुर्घटना हुई थी। इसमें गंभीर रूप से घायल मित्तल क्लॉथ स्टोर के संचालक श्याम सुंदर मित्तल के 22 वर्षीय पुत्र कुश मित्तल की सोमवार को उपचार के दौरान रामकृष्ण केयर अस्पताल रायपुर में मौत (Car accident) हो गई। कुश के मौत की खबर जैसे ही नगर में पहुंची लोग मायूस हो गए। हंसमुख और मिलनसार छवि के कुश मित्तल की मौत से नगरवासी शोक में हैं। घटना के बाद से ही कुश के जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद परिवार सहित नगरवासियों को थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

31 दिसंबर को कुश अपने मित्र सूरजपुर लंकापारा निवासी सौम्य अग्रवाल के साथ कार की टेस्ट ड्राइविंग के लिए देर शाम करंजी की ओर निकला था। रात करीब साढ़े 9 बजे जब दोनों लौट (Car accident) रहे थे, तभी बिश्रामपुर-भटगांव मार्ग पर दतिमा से पहले पडऩे वाले रेलवे क्रॉसिंग जहां वर्तमान में ओवर ब्रिज निर्माण का काम चल रहा है, डायवर्सन मार्ग में सडक़ किनारे यूकेलिप्टस से उनकी कार टकरा गई थी।

दुर्घटना में वाहन चला रहे सौम्य अग्रवाल और सवार कुश को गंभीर चोटें (Car accident) आईं थीं। सूचना पर पहुंची बिश्रामपुर व करंजी पुलिस ने दोनों को किसी तरह कार से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अंबिकापुर ले जाया गया।

Car accident: वेंटिलेटर सपोर्ट पर था कुश

कुश मित्तल को सीने व चेहरे में गंभीर चोट(Car accident) के बाद दूसरे दिन चिकित्सकों की परामर्श के बाद रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा था, यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। लगातार वह वेंटिलेटर सपोर्ट में था तभी सोमवार की दोपहर अचानक उसकी सांसें थम गईं।

कुश के निधन की खबर जैसे ही नगर में पहुंची, मातम पसर गया। सोमवार को रायपुर में ही पीएम के बाद देर शाम परिजन उसके शव को लेकर यहां पहुंचें। मंगलवार को कुश का स्थानीय मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Updated on:
14 Jan 2025, 1:42 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Child Thief Rumour in Surajpur: बच्चा चोर की उड़ी अफवाह, बाइक से पहुंचे 2 चचेरे भाइयों को ग्रामीणों ने घेर लिया, फिर की बेदम पिटाई

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Surajpur Police: पुलिस चौकी में वसूली का खेल! प्रधान आरक्षक का रिश्वत लेते Video वायरल, एसपी बोले- जांच कर करेंगे कार्रवाई

Surajpur Murder Case: पत्नी की हत्या कर पति ने की हादसे का रूप देने की कोशिश, थाने में सुनाई झूठी कहानी, गया जेल