सुरजपुर

CG Latest news: 2 युवकों की मिली लाश, एक पड़ा था रेलवे ट्रैक पर तो दूसरे के गले में लगा था फांसी का फंदा

CG Latest news: जिस युवक की रेलवे ट्रैक पर लाश मिली वह आ गया था अंबिकापुर-दुर्ग ट्रेन की चपेट में, दूसरे युवक ने माता-पिता से किया था झगड़ा, गुस्से में उठा लिया खौफनाक कदम
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2024, 7:54 PM IST
CG latest news

बिश्रामपुर. CG Latest news: सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग घटनाओं में 2 युवकों की जान चली गई। एक युवक की लाश ट्रेन की पटरी पर जबकि दूसरे की घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। बताया जा रहा है कि पहली घटना में युवक रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान अंबिकापुर-दुर्ग ट्रेन की चपेट (CG Latest news) में आ गया। जबकि दूसरी घटना में युवक का घरवालों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान उसने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

बिश्रामपुर पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामनगर धौरापारा निवासी 20 वर्षीय युवक सुखल पिता राजेंद्र सिंह टेकाम की कुमदा बस्ती से गुजरी रेल लाइन को पार करने के दौरान (CG Latest news) अंबिकापुर-दुर्ग ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

मृतक के परिजन ने पुलिस को बताया कि सुखल मंगलवार की शाम परिजन को बिना बताए कहीं चला गया था। बुधवार की सुबह उसका शव रेल लाइन के किनारे पड़ा मिला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह रेल की पटरी पार कर रहा होगा, इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया होगा, जिससे उसकी मौत (CG Latest news) हो गई होगी।

CG latest news: फांसी पर लटका मिला शव

इधर बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सतपता निवासी 23 वर्षीय युवक रामनारायण उर्फ गोलू पिता शिवधारी कुम्हार ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान (CG Latest news) दे दी। घटना मंगलवार की शाम 5 बजे की बताई गई है।

परिजन के मुताबिक मृतक अपने माता-पिता से घटना के पूर्व झगड़ा विवाद कर रहा था। विवाद बढ़ता देख परिजन घर से बाहर निकल गए थे। जब वे कुछ देर बाद लौटे तो बेटे ने बरामदे की कंडी में साड़ी से फांसी लगा ली थी।

पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव

दोनों ही मामले में परिजन की सूचना पर बिश्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद (CG Latest news) कर पीएम के लिए बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पीएम पश्चात पुलिस ने बुधवार को दोनों का शव उनके परिजनों को सौंप दिया। युवकों की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Updated on:
4 Sep 2024, 7:54 PM IST
Published on: