8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेमू ट्रेन के सामने कूदकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, इधर युवक ने लगा ली फांसी

Commits suicide: दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों ने की आत्महत्या, नवविवाहिता का 6 महीने पहले ही हुआ था विवाह, घरजमाई बनकर रहता था पति, 2 महीने पहले ही चला गया था घर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 17 Oct 2023, 8:17 PM IST

suicide.jpg

जयनगर. Commits suicide: मेमू ट्रेन के सामने कूदकर रविवार की शाम एक नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली। उसका शव पटरी पर पड़ा मिला। 6 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस द्वारा मृतिका की शिनाख्त उसके मोबाइल के माध्यम से की गई। पीएम पश्चात सोमवार को उसका शव परिजनों को सौंपा गया। इधर कुम्दा बस्ती में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


पहली घटना में सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर स्टेशन के करीब स्टेट बैंक के पीछे से गुजरे रेलवे टै्रक पर रविवार की देर शाम करीब पौने 7 बजे रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामतीर्थ निवासी 22 वर्षीय उर्मिला प्रजापति पति सुखसाय ने अंबिकापुर-शहडोल मेमू ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

बिश्रामपुर पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर मृतका के पास से मोबाइल फोन मिला। इसके माध्यम से परिजन को सूचना देकर शव पंचनामा, पीएम उपरांत परिजन को सुपुर्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतका उर्मिला प्रजापति की शादी इसी वर्ष वैशाख माह में पस्ता निवासी सुख साय के साथ हुई थी।

वह घरजमाई बनकर रहता था। करीब 2 महीने से मृतका का पति अपने घर चला गया था। मृतका रविवार की सुबह करीब 7-8 बजे अपने घर में किसी को बिना कुछ बताए ही निकली और रात में ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें: Video: दुकान का ताला तोडक़र 4 लाख की ज्वेलरी ले उड़े चोर, चोरी करते सीसीटीवी में 3 नकाबपोश कैद


युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान
इधर ग्राम पंचायत कुम्दा बस्ती में एक युवक ने अज्ञात कारणों से घर के म्यार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बिश्रामपुर पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत कुम्दा बस्ती निवासी 26 वर्षीय लोकनाथ राजवाड़े पिता श्यामलाल राजवाड़े ने अज्ञात कारणों से घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।