सुरजपुर

CG Sky lightning: आसमानी आफत गिरने से ग्रामीण व मवेशी की मौत, 3 अन्य झुलसे, 1 हो गया बेहोश

CG Sky lightning: मवेशी चराने गया था ग्रामीण, अचानक गरज-चमक के साथ गिर गई आकाशीय बिजली, चपेट में आकर घटनास्थल पर ही हो गई दोनों की मौत
2 min read
CG sky lightning

भैयाथान। CG Sky lightning: सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुसमुसी, बस्कर व कुर्रीडीह में गुरुवार को आकाशीय बिजली (CG Sky lightning) गिरी। इस दौरान अलग-अलग घटना में एक ग्रामीण व उसके मवेशी की जहां मौत हो गई। वहीं 3 अन्य लोग घायल हो गए। इनमें से एक को बेहोशी की हालत तो 2 को सामान्य स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 2 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

सूरजपुर जिले के भैयाथान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुसमुसी निवासी नानसाय गुरुवार की दोपहर अपने बैल चरा रहा था। इसी दौरान अचानक गरज-चमक (CG Sky lightning) के साथ हल्की बूंदाबादी होने लगी। इधर नानसाय बैल को चराता रहा। इसी बीच अचानक वहां आकाशीय बिजली आ गिरी।

इसकी (CG Sky lightning) चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे और शव को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। पीएम पश्चात शव उन्हें सौंप दिया गया। ग्रामीण की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

CG Sky lightning: एक ग्रामीण हो गया बेहोश

इधर गरज-चमक के बीच ग्राम बस्कर निवासी रामलखन उम्र लगभग 60 वर्ष अपने घर का दरवाजा बंद कर रहा था। इसी बीच अचानक आकाशीय बिजली (CG Sky lightning) की चपेट में आने से वह बेहोश हो गया। उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान लेकर पहुंचे। यहां उसका उपचार जारी है।

2 युवक भी आए चपेट में

भैयाथान के ही ग्राम कुर्रीडीह निवासी 2 युवक राकेश व सहाल सिंह घर में बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी अचानक आकाशीय बिजली (CG Sky lightning) की चपेट मे आने से गिर गए और दोनो के पैर सूज गए। दोनों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी छुट्टी कर दी गई।

Updated on:
30 Aug 2024 06:51 pm
Published on:
29 Aug 2024 08:49 pm
Also Read
View All
Surajpur Fertilizer Scam Case: खाद घोटाले में मार्कफेड विश्रामपुर के गोदाम प्रभारी निलंबित, को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व मैनेजरों को भी नोटिस

Surajpur News: स्कूल बस में चढक़र ड्राइवर पर बंदूक तानने और मारपीट का Video आया सामने, दहशत में आ गईं थीं छात्राएं

Surajpur BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता हरिनंदन राजवाड़े हत्याकांड: सेशन कोर्ट ने 10 आरोपियों का जमानत बॉन्ड किया निरस्त, कहा- सभी को जेल भेजो

Surajpur Crime: बाइक से पीछा कर गार्ड ने रुकवाई स्कूल बस, फिर ड्राइवर पर तान दी बंदूक, छात्र-छात्राओं के सामने पीटा

Surajpur Land Scam Case: बहुचर्चित जमीन घोटाले में तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी समेत 4 के खिलाफ एफआईआर, जिंदा महिला को बताया था मृत