सुरजपुर

कलक्टर ने युवक को थप्पड़ व नाबालिग को मारा था डंडा, सरकार को जांच रिपोर्ट सौंपने कमिश्नर ने की पूछताछ

Collector slaps youth: सरगुजा संभाग की कमिश्नर जिनेविवा किंडो (Surguja Commissioner) ने सूरजपुर सर्किट हाउस में युवक व नाबालिग का लिया बयान, सरकार (CG Government) को सौंपी जाएगी जांच रिपोर्ट
2 min read
• •
Updated: 27 May 2021, 12:48 PM IST
Surguja Commissioner
Commissioner reached for inquiry

सूरजपुर. सरगुजा संभाग की कमिश्नर जिनेविवा किंडो (Surguja Commissioner) स्थानीय सर्किट हाउस में जिले के पूर्व कलेक्टर रणवीर शर्मा द्वारा एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़के को डंडे से मारने और एक युवक को थप्पड़ मारकर (Collector Slaps youth) मोबाइल तोडऩे के मामले में जांच करने पहुची थीं।

यहां उन्होंने पीडि़त नाबालिग व युवक से आधे घंटे तक पूछताछ की। उन्होंने दोनों का बयान लिया। वहीं पूरे मामले पर सरगुजा कमिश्नर ने मीडिया से दूरी बनाए रखा।


कमिश्नर ने कहा कि पूर्व कलेक्टर द्वारा नाबालिग से मारपीट व दूसरे लड़के को थप्पड़ मारकर मोबाइल तोडऩे की जांच की जा रही है। जल्द ही राज्य सरकार को जांच रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। गौरतलब है कि पूर्व कलेक्टर रणवीर शर्मा का एक युवक को थप्पड़ मारकर मोबाइल तोडऩे का वीडियो सामने आने के बाद ट्रांसफर कर दिया गया था।

उसी दिन एक नाबालिग 13 साल के लड़के ने भी पूर्व कलेक्टर पर मारपीट का आरोप लगाया था और नाबालिग के परिजनों ने भी इसकी लिखित शिकायत कोतवाली में दी थी।


प्रशासनिक व पुलिस अमले ने बरसाए थे डंडे
गौरतलब है कि 22 मई को सूरजपुर में लॉकडाउन का पालन कराने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने लोगों से काफी सख्ती बरती थी। इस दौरान कलक्टर (Surajpur Collector) ने जहां खुद एक युवक को थप्पड़ मारा था तथा उसका मोबाइल तोड़ दिया था। वहीं 13 वर्षीय एक नाबालिग की भी डंडे से पिटाई की थी।

IMAGE CREDIT: SDM slaps youth

इसके अलावा भैयाथान एसडीएम (Bhaiyathan SDM) ने एक युवक को थप्पड़ जड़ा था तथा टीआई से उसकी पिटाई कराई थी। इस मामले में कलक्टर का सरकार ने तत्काल ट्रांसफर कर दिया था तो शाम तक एसपी ने टीआई को लाइन अटैच किया था। इस मामले में थप्पड़ मारने के बाद भी एसडीएम पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जबकि थप्पड़ का वीडियो भी वायरल हुआ था।

Updated on:
27 May 2021, 12:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Paddy Procurement Start: धान खरीदी शुरु, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे समिति के चक्कर, 24 घंटे मिलेगी ये सुविधा

Elephants in Surajpur: दंतैल को अचानक सामने देख 3 ग्रामीणों के उड़े होश, फिर भागे बदहवास, हाथी ने पटक दी बाइक

Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Child Thief Rumour in Surajpur: बच्चा चोर की उड़ी अफवाह, बाइक से पहुंचे 2 चचेरे भाइयों को ग्रामीणों ने घेर लिया, फिर की बेदम पिटाई

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ