सुरजपुर

पति से लड़ाई के बाद पड़ोसी के घर चली गई पत्नी, जब लौटी तो उजड़ चुका था सुहाग

Commits suicide: पति को फांसी के फंदे पर लटका देख पत्नी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, शराब के नशे में धुत होकर लौटा पति कर रहा था विवाद
less than 1 minute read
Commits suicide
Dead body

बिश्रामपुर. Commits suicide: एक युवक गुरुवार की शाम शराब के नशे में घर आया और पत्नी से विवाद करने लगा। यह देख पत्नी पड़ोसी के घर चली गई। डेढ़ घंटे बाद जब वह घर लौटी तो पति फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। उसकी मौत हो चुकी थी। फिर उसने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर अस्पताल भिजवाया। शुक्रवार को पीएम पश्चात पुलिस ने शव उसके परिजन को सौंप दिया है।


सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करमपुर बरपारा निवासी 25 वर्षीय अनिल टोप्पो पिता बाल साय गुरुवार की शाम करीब 6.30 बजे शराब के नशे में धुत होकर घर आया और पत्नी के साथ विवाद करने लगा।

विवाद बढऩे पर आसपास के लोगों ने समझाइश देते हुए मामले को शांत कराया। इसके पश्चात पत्नी बच्चों को लेकर पड़ोसी के घर चली गई थी। रात करीब 8 बजे जब वह गर्म कपड़े लेने अपने घर आई तो देखा कि पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।


सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
पति को फंदे पर लटका देखकर महिला ने शोर मचाया तो लोग वहां पहुंचे। फिर मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाकर पीएम के लिए बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Published on:
22 Mar 2024 09:05 pm
Also Read
View All
Surajpur Fertilizer Scam Case: खाद घोटाले में मार्कफेड विश्रामपुर के गोदाम प्रभारी निलंबित, को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व मैनेजरों को भी नोटिस

Surajpur News: स्कूल बस में चढक़र ड्राइवर पर बंदूक तानने और मारपीट का Video आया सामने, दहशत में आ गईं थीं छात्राएं

Surajpur BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता हरिनंदन राजवाड़े हत्याकांड: सेशन कोर्ट ने 10 आरोपियों का जमानत बॉन्ड किया निरस्त, कहा- सभी को जेल भेजो

Surajpur Crime: बाइक से पीछा कर गार्ड ने रुकवाई स्कूल बस, फिर ड्राइवर पर तान दी बंदूक, छात्र-छात्राओं के सामने पीटा

Surajpur Land Scam Case: बहुचर्चित जमीन घोटाले में तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी समेत 4 के खिलाफ एफआईआर, जिंदा महिला को बताया था मृत