एमसीबी. Minor girl raped: एमसीबी जिले के एक गांव से गायब हुई नाबालिग को उसके पिता मरा हुआ मान रहे थे। 6 महीने बाद वही बेटी उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक युवक के साथ मिली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने युवक के कब्जे से नाबालिग को बरामद कर घर ले आई। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। दरअसल बेटी के अपहरण की रिपोर्ट घरवालों ने लिखवाई थी, लेकिन अगले ही दिन गांव की नदी में एक बालिका का शव मिलने के बाद उसे अपनी बेटी का शव मानकर उसे मरा हुआ मान लिया था।