सुरजपुर

मेडिकल दुकानों में अधिक कीमत पर बेचे जा रहे थे मास्क, प्रशासन ने छापा मारकर 143 मास्क किया जब्त

Coronavirus: कलक्टर के निर्देश पर प्रशासनिक अमले द्वारा की जा रही कार्रवाई, मेडिकल दुकान संचालकों को सहयोग कर सभ्य नागरिक बनने की दी जा रही समझाइश
2 min read
• •
Updated: 21 Mar 2020, 5:21 PM IST
मेडिकल दुकानों में अधिक कीमत पर बेचे जा रहे थे मास्क, प्रशासन ने छापा मारकर 143 मास्क किया जब्त
Raid in medical shop

सूरजपुर. कोरोना वायरस (Coronavirus) की दहशत के बीच कुछ मेडिकल दुकान संचालक मुनाफाखोरी करने में लगे हैं। मास्क के लिए वे लोगों से दोगुनी कीमत वसूल रहे हैं। वहीं प्रशासन ने मेडिकल संचालकों को सही मूल्य पर मास्क उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, इसके बावजूद दुकान संचालकों की मनमानी जारी है।

इसी कड़ी में सूरजपुर प्रशासनिक अमले ने कुछ मेडिकल दुकानों में अधिक कीमत पर मास्क मिलने की सूचना पर छापामार कार्रवाई की। इन दुकानों से उन्होंने 143 मास्क जब्त किए तथा मेडिकल दुकान संचालकों को इस महामारी से बचने में लोगों का सहयोग कर सभ्य नागरिक बनने की समझाइश दी।


कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव हेतु जिले में रहने वाले लोगों के बचाव के लिए राज्य शासन के निर्देशानुसार आवश्यक मात्रा में मास्क व सेनिटाइजर की उपलब्धता को सुनिश्चित करने कलक्टर दीपक सोनी द्वारा सभी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग टीम का गठन किया गया है।

टीम द्वारा निरंतर मेडिकल दुकानों में दबिश देकर अवैध जमाखोरी की जांच करने और मास्क व सेनिटाइजर की उपलब्धता को सुनिश्चित करने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही आमजनों से निर्धारित मूल्य ही लिए जाएं। इसके लिए मेडिकल दुकान संचालकोंं को निर्देशित भी किया जा रहा है।


एसडीएम के नेतृत्व में कार्रवाई
इसी संबंध में एसडीएम सूरजपुर पुष्पेंद्र शर्मा के नेतृत्व में टीम द्वारा सूरजपुर एवं बिश्रामपुर के सभी मेडिकल दुकानों में मास्क की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए मास्क को निर्धारित कीमत में उपलब्ध कराने कहा।

कुछ मेडिकल दुकानों द्वारा मास्क को निर्धारित कीमत से अधिक कीमतों में बेचा जा रहा था, जिस पर लगभग 143 मास्क जब्त कर उन पर कार्रवाई करते हुए सभ्य नागरिक बनने की समझाइश दी गई ताकि कोरोना वायरस से आसानी से बचा जा सके।


कार्रवाई में ये रहे शामिल
कार्रवाई में डिप्टी कलक्टर वहिदुर्रहमान, तहसीलदार नंदजी पांडे, नायब तहसीलदार अंकिता तिवारी, गरिमा ठाकुर, अमृता सिंह केसी जाटवर शामिल रहे।

कोरोना वायरस से जुड़ीं खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- coronavirus /a>

Published on: