सुरजपुर

Drowned in river: उफनती नदी में नहाने उतरा युवक बह गया, दूसरे दिन 4 किमी दूर मिली लाश

Drowned in river: परिजनों ने उसे मना किया कि नदी में नहाने मत जाए, लेकिन वह नहीं माना, पानी का बहाव इतना तेज था कि उसे बहा ले गया और डूबकर हो गई मौत
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jul 2025, 8:56 PM IST
Drowned in river
युवक का नदी में मिला शव (Photo- Patrika)

प्रतापपुर। प्रतापपुर थाना अंतर्गत खोरमा एनीकट में मंगलवार को एक युवक की लाश (Drowned in river) मिली। दरअसल युवक सोमवार को उफनती नदी में नहाने की जिद कर रहा था, परिजन की काफी समझाइश के बाद भी वह नहीं माना व नहाने चला गया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा, फिर खोजबीन के दौरान दूसरे दिन घटनास्थल से 4 किमी दूर उसकी लाश मिली।

कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच सोमवार को ग्राम गोटगवां निवासी श्याम मरावी उम्र 22 वर्ष नदी में नहाने (Drowned in river) की जिद करने लगा। परिजन ने उसे काफी समझाया, लेकिन उसने किसी की एक न सुनी और अकेले ही नदी की ओर निकल पड़ा।

देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद वे खोजबीन करने निकले तो नदी किनारे उसके कपड़े तो मिले लेकिन श्याम का कोई पता नहीं चला। परिजन और ग्रामीणों ने मिलकर रातभर नदी के बहाव में दूर-दूर तक उसकी तलाश (Drowned in river) की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं मिला।

Drowned in river: झाडिय़ों में मिला शव

मंगलवार की सुबह खोजबीन के दौरान खोरमा एनीकट के पास ग्रामीणों को एक शव झाडिय़ों में फंसा हुआ दिखाई दिया। उसकी शिनाख्त श्याम मरावी के रूप में हुई, वह 3 से 4 किलोमीटर दूर बहते हुए यहां तक पहुंच गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव (Drowned in river) का पीएम कराकर परिजन को सौंप दिया।

परिजन ने जानकारी दी कि श्याम इससे पहले भी कई बार नदी में डूबते-डूबते बचा था। आसपास के लोगों की सतर्कता से वह हर बार बच निकला, लेकिन इस बार तेज जलधारा में बह गया और जान चली गई।

Updated on:
8 Jul 2025, 8:56 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Surajpur Police: पुलिस चौकी में वसूली का खेल! प्रधान आरक्षक का रिश्वत लेते Video वायरल, एसपी बोले- जांच कर करेंगे कार्रवाई

Surajpur Murder Case: पत्नी की हत्या कर पति ने की हादसे का रूप देने की कोशिश, थाने में सुनाई झूठी कहानी, गया जेल

Surajpur में कबरा कान हाथी की दहशत: एलिफैंट मूवमेंट कॉशन ऑर्डर में चलाई गईं ट्रेनें, रातभर में 50 किमी का तय कर रहा सफर

Elephant in Surajpur: मातम में बदलीं दिवाली की खुशियां, कबरा कान हाथी ने 2 ग्रामीणों को मार डाला, एक कर रहा था फसल की रखवाली