सुरजपुर

Girl cut by train: मालगाड़ी से कटकर युवती की मौत, नहीं हो पाई शिनाख्त, अब ये बात आ रही है सामने

Girl cut by train: दोपहर में हुई घटना, 23-25 वर्ष के बीच बताई जा रही है युवती की उम्र, युवती की शिनाख्ती में जुटी पुलिस
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 May 2025, 9:03 PM IST
Girl cut by train: मालगाड़ी से कटकर युवती की मौत, नहीं हो पाई शिनाख्त, अब ये बात आ रही है सामने
Demo pic

रामानुजनगर। सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौशलपुर में 56 नंबर रेलवे पुलिया के पास एक अज्ञात युवती की मालगाड़ी से कटकर मौत (Girl cut by train) हो गई। युवती की उम्र लगभग 23 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इसकी सूचना मिलने पर रामानुजनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतका की पहचान नही हो पाई है।

रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौशलपुर में 56 नंबर रेलवे पुलिया के पास रेलवे ट्रैक पर मंगलवार की दोपहर करीब 4 बजे एक अज्ञात युवती की लाश लोगों ने पड़ी देखी। युवती का शरीर क्षत-विक्षत (Girl cut by train) था। उस समय वहां से मालगाड़ी गुजरी थी।

युवती के उसी मालगाड़ी से कट जाने की बात कही जा रही है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि रामानुजनगर में मंगलवार को साप्ताहिक बाजार रहता है। हो सकता है युवती बाजार आ रही हो और मालगाड़ी की चपेट में आ गई हो।

Girl cut by train: युवती की नहीं हो पाई है शिनाख्त

घटना (Girl cut by train) दोपहर 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जुटे लोगों से युवती की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई उसे पहचान नहीं शका। पुलिस ने मृतका का शव रामानुजनगर अस्पताल के मरच्यूरी में रखवाया है और उसकी शिनाख्त में जुटी है।

Updated on:
6 May 2025, 9:03 PM IST
Published on: