6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cut by goods train: रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी से टकरा गए बाइक सवार 2 भाई, एक की मौत, शरीर के हो गए टुकड़े

Cut by goods train: बिना फाटक का है रेलवे क्रॉसिंग, पहले भी हो चुके हैं हादसे, रिश्ते में लगने वाले भाई के साथ बाइक पर सवार होकर नानी से मिलने जा रहा था मृतक
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 21 Dec 2024, 8:30 PM IST

Cut by goods train

Accidental bike

बिश्रामपुर। बाइक सवार 2 युवक रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में पीछे बैठा युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया और कटकर (Cut by goods train) उसकी मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे युवक को मामूली चोट आई है। दोनों रिश्ते में भाई थे। मृतक अपनी नानी से मिलने जा रहा था। बताया जा रहा है कि सूरजपुर जिले के करंजी रेलवे स्टेशन से होकर भटगांव कोयला साइडिंग तक बिछाई गई रेलवे ट्रैक पर बतरा क्रॉसिंग के पास यह हादसा हुआ। इस रेलवे क्रॉसिंग के पास फाटक भी नहीं है। शाम को अंधेरा होने की वजह से बाइक सवारों को मालगाड़ी नहीं दिखा और वे हादसे का शिकार हो गए।

करंजी चौकी प्रभारी एएसआई अरुण गुप्ता ने बताया कि ग्राम पंचायत दूरती निवासी संतलाल पिता तिलक यादव और ग्राम पंचायत रामनगर निवासी 42 वर्षीय हरि बिलास यादव (Cut by goods train) पिता स्व. किशुन राम शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 7 बजे बाइक पर सवार होकर ग्राम पंचायत दूरती जाने निकले थे।

बिश्रामपुर-भटगांव मुख्य मार्ग पर बतरा बाजार के पास बिना फाटक वाली रेलवे क्रॉसिंग को पार करने के दौरान बाइक सवार मालगाड़ी के चपेट में आ गए। घटना में बाइक चला रहे युवक संत लाल को मामूली चोटें आई हैं, जबकि बाइक के पीछे बैठा रामनगर निवासी युवक हरिबिलास यादव मालगाड़ी (Cut by goods train) के पहिए के चपेट में आ गया, जिससे उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए।

देर शाम सूचना पर मौके पर पहुंची करंजी पुलिस ने शव पंचनामा उपरांत शव को बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया। आज दूसरे दिवस पीएम उपरांत शव को परिजन को सौंप मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: Big fraud: भाजपा नेता की पुत्री ने मनरेगा लोकपाल की पत्नी समेत 36 युवाओं से की 25 लाख की ठगी, नौकरी का दिया था झांसा

Cut by goods train: पहले भी हो चुके हैं हादसे

बिश्रामपुर-भटगांव मार्ग पर बतरा गांव से गुजरी रेल लाइन में पहले भी कई हादसे (Cut by goods train) हो चुके हैं। एसईसीएल भटगांव कोयला साइडिंग से रोजाना 1-2 रैक कोयले का परिवहन होता है।

यहां ओवर ब्रिज की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इस ओर अब तक जरूरी कार्यवाही नहीं होने से ऐसे हादसे हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि शाम होने के कारण भी बाइक सवारों को गुजर रही मालगाड़ी नहीं दिखी और उक्त हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें:Hypnotize to women: महिला व युवती को सम्मोहित कर 2 युवकों ने किया ऐसा काम, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

नानी से भेंट करने जा रहा था दुरती

बताया जा रहा है कि मृतक हरिबिलास और बाइक चालक संत लाल रिश्ते में भाई हैं। संत लाल दूरती में रहता है जो पिछले दिनों रामनगर आया था। उसने कहा कि तुम्हारी नानी तुम्हें बहुत याद करती है और वृद्ध हो गई है, जिससे चलकर मिल लो।

इसके बाद मृतक हरिबिलास अपनी नानी से मिलने संतलाल की बाइक क्रमांक सीजी 29 एएफ 8403 में सवार होकर दूरती के लिए निकला था, तभी यह हादसा (Cut by goods train) हो गया। घटना से रामनगर गांव में शोक का माहौल है। मृतक हरिबिलास परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था, जिसकी हादसे में मौत हो गई। मृतक के 2 पुत्र व 2 पुत्री हैं।