सुरजपुर

दुधमुंहे बच्चे व मां की कुएं में मिली लाश, मां के साथ कपड़े में बंधा था मासूम, 1 साल पहले ही हुई थी शादी

Heart breaking: 3 दिन पहले घर में बिना बताए बच्चे को लेकर निकली थी महिला, 2 दिन तक काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली महिला, तीसरे दिन गांव के निस्तार वाले कुएं में दोनों का शव मिलने से फैली सनसनी
2 min read
Heart breaking
Mother-son dead body found into the well

सलका. Heart breaking: सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बैजनाथपुर ब के बनियापारा मोहल्ले में शनिवार को एक कुएं में मां व दुधमुंहे बच्चे की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाया। बच्चा मां के साथ ही कपड़े में बंधा हुआ था। जांच में पता चला कि मृतका बच्चे के साथ ५ दिन से लापता थी। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।


भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैजनाथपुर ब के बनिया पारा निवासी बबीता सिंह की शादी मई 2022 में बैजनाथपुर निवासी गणेश सिंह पिता रुद्र सिंह से हुई थी। इनका एक 5 माह का पुत्र था। बीते 16 अगस्त की रात बबीता अपने दुधमुंहे बच्चे को लेकर बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी।

अगले दिन सुबह तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। उसके मायके में भी इसकी सूचना दी गई। इसके बाद वहां से भी लोग उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इसके बाद परिजन ने १७ अगस्त को भटगांव थाने में उसके व बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

इसी बीच शनिवार की सुबह बनियापारा मोहल्ले के लोगों ने निस्तार वाले कुएं में मां-बच्चे की लाश एक साथ तैरती देखी। इसकी सूचना पर भटगांव थाना प्रभारी फर्दीनंद कुजूर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। तहसीलदार शिवनारायण राठिया व पटवारी राजीव लोचन भी मौके पर पहुंचे।


मां के साथ कपड़े में बंधा था बच्चा
जब दोनों के शवों को बाहर निकाला गया तो बच्चा अपनी मां के साथ ही कपड़े में बंधा हुआ था। पुलिस ने जांच के बाद शवों को पीएम हेतु अस्पताल भेजा।

संभावना बताई जा रही है कि महिला ने बच्चे सहित कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं बताया जा रहा है की मृतका की दिमागी हालत भी कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। फिलहाल भटगांव पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Published on:
19 Aug 2023 08:39 pm
Also Read
View All
Surajpur Fertilizer Scam Case: खाद घोटाले में मार्कफेड विश्रामपुर के गोदाम प्रभारी निलंबित, को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व मैनेजरों को भी नोटिस

Surajpur News: स्कूल बस में चढक़र ड्राइवर पर बंदूक तानने और मारपीट का Video आया सामने, दहशत में आ गईं थीं छात्राएं

Surajpur BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता हरिनंदन राजवाड़े हत्याकांड: सेशन कोर्ट ने 10 आरोपियों का जमानत बॉन्ड किया निरस्त, कहा- सभी को जेल भेजो

Surajpur Crime: बाइक से पीछा कर गार्ड ने रुकवाई स्कूल बस, फिर ड्राइवर पर तान दी बंदूक, छात्र-छात्राओं के सामने पीटा

Surajpur Land Scam Case: बहुचर्चित जमीन घोटाले में तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी समेत 4 के खिलाफ एफआईआर, जिंदा महिला को बताया था मृत