सुरजपुर

हिट एंड रन: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी व मासूम बेटी घायल, कार चालक फरार

Hit and Run: ससुराल से अपनी पत्नी व बेटी को लेकर लौट रहा था घर, रास्ते में कार ने मारी टक्कर, पत्नी व बेटी का इलाज जारी, टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार
2 min read
Hit and run
Young man death in car collision

दतिमा मोड़. Hit and Run: सूरजपुर जिले के करंजी चौकी क्षेत्र से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। दरअसल शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पति-पत्नी व उनकी मासूम बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में पति की जहां मौत हो गई, वहीं पत्नी व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक अपने ससुराल से घर लौट रहा था। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।


सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी अंतर्गत ग्राम गंगापुर निवासी संदीप जायसवाल पिता रामनारायण जायसवाल 30 वर्ष अपने ससुराल ग्राम करंजी गया था। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे वह पत्नी मौसमी जायसवाल 26 वर्ष व डेढ़ वर्षीय बेटी को लेकर अपनी बाइक क्रमांक सीजी 15 डीक्यू- 8160 से घर लौट रहा था।

वह करंजी व खरसुरा के बीच पहुंचा ही था कि रास्ते में सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार क्रमांक सीजी 29 ए- 4666 ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार पति-पत्नी व बेटी सडक़ से नीचे खेत में जा गिरे, वहीं कार भी खेत में उतर गई।

हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही करंजी चौकी प्रभारी अरुण गुप्ता व हरविंदर सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी व बालिका को बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी व बच्चे का इलाज जारी है।


टक्कर मारकर कार चालक फरार
बाइक सवार दंपती व बच्ची को टक्कर मारने के बाद कार चालक ग्राम दतिमा निवासी दिंगबर मानिकपुरी मौके से फरार हो गया। उसने न तो पुलिस को सूचना दी और न ही घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

कार ग्राम दतिमा निवासी गंभीरा राम राजवाड़े की बताई जा रही है। पुलिस ने कार जब्त का चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Published on:
27 Jan 2024 05:41 pm
Also Read
View All
Surajpur Fertilizer Scam Case: खाद घोटाले में मार्कफेड विश्रामपुर के गोदाम प्रभारी निलंबित, को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व मैनेजरों को भी नोटिस

Surajpur News: स्कूल बस में चढक़र ड्राइवर पर बंदूक तानने और मारपीट का Video आया सामने, दहशत में आ गईं थीं छात्राएं

Surajpur BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता हरिनंदन राजवाड़े हत्याकांड: सेशन कोर्ट ने 10 आरोपियों का जमानत बॉन्ड किया निरस्त, कहा- सभी को जेल भेजो

Surajpur Crime: बाइक से पीछा कर गार्ड ने रुकवाई स्कूल बस, फिर ड्राइवर पर तान दी बंदूक, छात्र-छात्राओं के सामने पीटा

Surajpur Land Scam Case: बहुचर्चित जमीन घोटाले में तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी समेत 4 के खिलाफ एफआईआर, जिंदा महिला को बताया था मृत