सुरजपुर

Breaking : आधी रात को एक जगह जमा हुए थे 17 युवक, सब मशगुल थे घिनौना काम करने में, तभी…

मुखबिर से मिली सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच व पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, 17 गिरफ्तार

2 min read
Gamblers arrested by police

प्रतापपुर. सूरजपुर क्राइम ब्रांच व प्रतापपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर भैसामुंडा के बाजारडांड़ में बड़े जुआ फड़ पर दबिश दी। यहां पुलिस ने जुआ खेल रहे 17 लोगों को पकड़कर उनके पास से 1 लाख 12 हजार 140 रुपए जब्त किए। सभी के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। सभी जुआ खेलने अलग-अलग जगह से आए थे।


गौरतलब है कि सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में लंबे समय से सूरजपुर, भैयाथान, जयनगर, बिश्रामपुर, भटगांव व चंदौरा थाना क्षेत्र के ग्रामों के आदतन जुआरी जगह बदलकर जुआ खेल रहे थे। जगह बदलने की वजह से ये पुलिस की भी पकड़ से बाहर थे।

ये भी पढ़ें

विधायक प्रत्याशी इस बार के चुनाव में खर्च कर सकेंगे मात्र इतने रुपए, मैसेज से प्रचार भी जुड़ेगा खर्च में

इसी दौरान शुक्रवार की रात क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली की भैसामुंडा के बाजारडांड़ में एक बड़ा जुआ फड़ चल रहा है। क्राइम ब्रांच प्रभारी कपिलदेव पांडेय ने इस जानकारी से एसपी गिरजाशंकर जायसवाल को अवगत कराया। फिर एसपी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच व प्रतापपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात लगभग 1 बजे बाजारडांड़ में दबिश देकर जुआ खेल रहे 17 लोगों को धर दबोचा।

आरोपियों के पास से पुलिस ने कुल 1 लाख 12 हजार 140 रुपए जब्त किए। सभी के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में क्राइम ब्रांच प्रभारी कपिलदेव पांडेय, प्रधानआरक्षक आनंद सिंह, आरक्षक अमरेंद्र दुबे, जितेंद्र पटेल, अजय सिंह, विश्वजीत सिंह, अभय तिवारी व प्रतापपुर थाना प्रभारी ओपी कुजूर व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।


पकड़े गए जुआरी
क्राइम ब्रांच व प्रतापपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बाजारडांड़ में दबिश देकर 17 जुआरियों को पकड़ा। पकड़े गए जुआरियों में प्रतापपुर निवासी मो. जहीर, अघिना सलका निवासी अभय यादव, गंगासागर, निलेश यादव, मोसाहिद अंसारी, विक्की त्रिपाठी, सूरज गुप्ता, हरिहरपुर चंदौरा निवासी रविशंकर गोड़, कुरुवां बिश्रामपुर निवासी राम लकड़ा, डेडरी निवासी रविंद्र जायसवाल,

मानी प्रतापपुर निवासी राजेश यादव, परमेश्वरपुर चंदौरा निवासी रामदेव गोंड़, कुंजनगर जयनगर निवासी बालमुकुंद रजवार, डेडरी निवासी सोमारसाय रजवार, ईदगाहपारा प्रतापपुर निवासी जहीरउल्ला व सिंघरी चंदौरा निवासी शयामकुमार तंवर शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

2 मासूम बालिकाओं को जबरन ले गया था जंगल, एक के साथ की हैवानियत, दूसरी दर्द से चिल्लाई तो…

Published on:
29 Sept 2018 02:35 pm
Also Read
View All