सुरजपुर

Loot in solar power plant: 8-10 नकाबपोशों ने सोलर पावर प्लांट में 2 गार्ड को बंधक बनाकर मचाया उत्पात, लूटकर ले गए 2 लाख का सामान

Loot in solar power plant: एसईसीएल प्रबंधन द्वारा 185 करोड़ की लागत से स्थापित किया जा रहा है पावर प्लांट, सुनियोजित तरीके से धावा बोलकर मचाया गया उत्पात
2 min read
• •
Updated: 20 Sep 2024, 2:06 PM IST
Loot in solar power plant

बिश्रामपुर. Loot in solar power plant: एसईसीएल प्रबंधन द्वारा 185 करोड़ की लागत से बिश्रामपुर व भटगांव क्षेत्र में 40 मेगा वाट का सोलर पावर प्लांट स्थापित कराया जा रहा है। पावर प्लांट में अब कबाडिय़ों ने धावा बोल कर लूटपाट की घटना को अंजाम देना शुरू (Loot in solar power plant) कर दिया है। इसी कड़ी में बुधवार की रात 8-10 नकाबपोश युवकों ने प्लांट के 2 गार्डों को बंधक बनाकर उत्पात मचाया और करीब 2 लाख रुपए का सामान लूटकर फरार हो गए। मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से उनकी कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

बुधवार देर रात करीब 3 बजे 8-10 नकाबपोश युवकों ने एक्सवेशन वर्कशॉप से लगे सोलर पावर प्लांट में घुसे। उन्होंने शिवनंदनपुर साइड में मेन गेट में ड्यूटी में तैनात निजी सुरक्षा कर्मी संजय पांडेय व अनीत राजवाड़े को हथियारों के दम पर घंटे भर से अधिक समय तक बंधक (Loot in solar power plant) बनाकर रखा।

Bishrampur police station

आरोपी प्लांट के भीतर बने सिस्टम रूम का ताला तोडक़र वहां लगाए गए 2 नग मॉनिटर खोलकर अपने साथ ले गए हैं। बताया जा रहा है कि 8-10 युवक प्लांट के भीतर घुसे थे और पूरे परिसर की तलाशी लेने लगे। इनमें नकाब लगाए 4 युवकों ने दोनों सुरक्षा गार्ड का पहले मोबाइल, टॉर्च और सीटी लूट (Loot in solar power plant) लिया और घंटे भर उत्पात मचाया।

Loot in solar power plant: मोबाइल व टॉर्च फेंककर हुए फरार

बाद में निकलते समय मोबाइल, टॉर्च व सीटी कुछ दूर फेंक दोनों कंप्यूटर मॉनिटर ले गए हैं। चोरी गए मॉनिटर की कीमत डेढ़ से 2 लाख के बीच की बताई जा रही है। घटना के बाद गार्ड ने डायल 112 को सूचना देकर लूटपाट की वारदात से अवगत कराया।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर खड़े हो रहे सवाल

डायल 112 के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची भी थी, लेकिन गुरुवार देर शाम तक मामले में आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज नहीं किया जा सका। डायल 112 टीम को सूचना देने के बाद भी पुलिस द्वारा घटना के दूसरे दिन तक अपराध दर्ज न करते हुए आरोपियों की धरपकड़ (Loot in solar power plant) शुरू नहीं की गई। इससे बिश्रामपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Updated on:
20 Sep 2024, 2:06 PM IST
Published on: