6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Thieves gang in city: शहर में घूम रहा चोरों का गिरोह, 24 घंटे में मंदिर सहित 8 दुकानों में की चोरी, व्यवसायियों में हडक़ंप

Thieves gang in city: दो रात में चोरों ने शहर के अलग-अलग इलाके में वारदातों को दिया अंजाम, पुलिस की रात्रि गश्त पर उठ रहे सवाल
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 19 Sep 2024, 9:22 PM IST

Thieves gang in city

Police in the shop

अंबिकापुर. Thieves gang in city: शहर में चोरी की घटनाएं कुछ दिनों से बढ़ी हुई है। 24 घंटे के भीतर एक मंदिर से दान पेटी सहित शहर के 8 दुकानों में चोरों ने धावा बोला है। चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए मंगलवार की रात चौपाटी में 5 फास्ट फुड दुकानों में वारदात (Thieves gang in city) को अंजाम देने के बाद बुधवार को पुन: प्रतीक्षा बस स्टैंड के समीप कोरियर सेंटर सहित 2 दुकानों का शटर तोडक़र चोरी की। इन दो दुकानों में कुल चोरी डेढ़ से 2 लाख रुपए की बताई जा रही है। हालांकि कोरियर सर्विस का संचालन दिल्ली से होने के कारण चोरी गए सामान की मूल्य का पता अभी नहीं चल सका है।

शहर के प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास रिंग रोड में टीडीसी कोरियर सिर्विस सेंटर है। कोरियर के संचालक व कर्मचारी बुधवार की रात करीब 8.30 बजे बंद कर अपने-अपने घर चले गए थे। कोरियर का काम सुबह 5 बजे से शुरू हो जाता है।

गुरुवार की सुबह कुछ कर्मचारी पहुंचे तो कोरियर का शटर टूटा हुआ था और अंदर कोरियर के कई सामान नहीं थे। वहीं पास के शारदा फोम हाउस का भी शटर उखड़ा था। कोरियर के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी शारदा फोम हाउस के संचालक नमनाकला निवासी वैभव पोरडे को दी।

वह तत्काल दुकान पहुंचा और देखा कि काउंटर में 5-6 हजार रुपए (Thieves gang in city) नहीं थे। दोनों संस्थानों के संचालकों ने मामले की जानकारी मणिपुर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।

यह भी पढ़ें:CG murder news: घरेलू विवाद पर पति ने 3 बच्चों के सामने ही डंडे व रॉड से पीट-पीट कर की पत्नी की हत्या

Thieves gang in city: DVR भी ले गए साथ

फोम हाउस के संचालक वैभव ने अपने दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा रखा था। चोरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद पकड़े जाने के डर से सीसीटीवी कैमरे का DVR काट कर (Thieves gang in city) अपने साथ ले गए हैं। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए दुकान के आस-पास लेगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

कोरियर सर्विस से 2 लाख का सामान पार होने की संभावना

टीडीसी कोरियर सर्विस का संचालन दिल्ली से होता है। इसलिए काफी संख्या में सामान डिलीवरी के लिए रखे हुए थे। चोरों ने अधिकांश सामान पार कर दिया है। क्या-क्या सामान चोरी (Thieves gang in city) गया है यहां के संचालक को पता नहीं चल पाया है।

दिल्ली से लिस्ट आने के बाद ही सामान चोरी होने का पता चल पाएगा। संचालक के अनुसार डेढ़ से 2 लाख रुपए का सामान चोरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Bhutahi camp firing: शॉक लगने से नहीं बल्कि गोली से ही जवान संदीप की भी हुई थी मौत, इस वजह से मारी गोली

पहले दिन पांच दुकानों में हुई थी चोरी

मंगलवार की रात चोरों ने चौपाटी में 5 फास्ट फूड दुकानों में चोरी (Thieves gang in city) की थी। इसके अलावा जयस्तंभ चौक के पास काली मंदिर से दान पेटी चोरों ने पार कर दिया था। दान पेटी में 40-50 हजार रुपए होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके बाद बुधवार को प्रतीक्षा बस स्टैंड में कोरियर सर्विस व दुकान में चोरी होने से व्यवसायियों में हडक़ंप है।

पेट्रोलिंग बढ़ाने के दिए गए हैं निर्देश

एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो का कहना है कि दो दिनों के अंदर चोरी की घटनाएं हुई है। शहर के सभी थाना प्रभारियों को पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सभी मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।