माता-पिता की हो चुकी है डेथ, रायपुर के भाजपा नेता ने इस जिले के पदाधिकारी से चर्चा कर परिजन को दी खबर
बिश्रामपुर. भाजपा नेता को रायपुर में एक किशोरी रोती-बिलखती मिली। उसने जब किशोरी से पूछा तो मामा-मामी की डांट की वजह से भागने की बात बताई। इसके बाद वे उसे लेकर नजदीकी थाने पहुंचे। यहां उसने बताया कि वह भटककर यहां आ गई है। फिर पुलिस ने किशोरी के आधार कार्ड देखा तो उसके सूरजपुर जिले के निवासी होने का पता चला।
इसके बाद उन्होंने भाजपा के ही सूरजपुर जिले के पदाधिकारी से चर्चा की। स्थानीय पदाधिकारी ने परिजन का पता कर उन्हें सूचना दी। सूचना मिलते ही किशोरी के मामा उसे लेरे रायपुर रवाना हुए। बताया जा रहा है कि रविवार को वे उसे लेकर वापस आ गए हैं।
सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर से लगे ग्राम कुम्दा बस्ती की रहने वाली किशोरी स्वाती भारती पिता शिवनारायण 22 अगस्त को मामा-मामी की डांट-फटकार से तंग आकर घर से भाग गई। वह जबलपुर ट्रेन से अनूपपुर पहुच वहां से रायपुर चली गई। रायपुर में भटकने के दौरान वह वहीं के भाजपा नेता सूर्यकांत राठौर को रोती-बिलखती मिली।
भाजपा नेता ने इसकी जानकारी रायपुर के गंज थाने में दी और उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे। वहां आधार कार्ड से पता चला कि किशोरी सूरजपुर जिले के कुम्दा बस्ती की रहने वाली है।
इस पर सूर्यकांत राठौर ने सूरजुपर जिला भाजपा मंत्री ललित गोयल को फोन कर बताया। फिर गोयल ने शिवंनदनपुर भाजपा मण्डल अध्यक्ष व कुम्दा बस्ती निवासी शोभनाथ राजवाडे को फोन पर सारी बात बताई।
सिर पर नहीं है माता-पिता का साया
फोन पर ही भाजपा नेता को जानकारी मिली कि लड़की के माता-पिता नहीं हंै तथा ग्राम कुम्दा बस्ती में अपने मामा-मामी के घर रहती है। मामा-मामी की फटकार से वह घर छोड़कर फरार हो गई है।
किशोरी के रायपुर में होने की जानकारी मिलने पर उसके मामा उसे वापस लेने रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि रविवार को वे उसे लेकर लौट आए।