सुरजपुर

प्यार करता हूं कहकर एक साल तक इज्जत से खेला, प्रेग्नेट हुई तो फेर लिया मुंह, बच्चे को जन्म दिया फिर सिखाई सबक

शादी समारोह से लौट रही 17 वर्षीय किशोरी को घर छोड़ा और पानी मांगने के बहाने किया था दुष्कर्म, फिर प्यार का इजहार कर करता रहा दुष्कर्म
2 min read
Rape accused arrested
Rape accused arrested

रामानुजनगर. शादी समारोह में मिली एक किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर गांव का ही एक युवक एक साल तक दैहिक शोषण करता रहा। इससे किशोरी गर्भवती हो गई। जब किशोरी ने ये बात युवक को बताई तो उसने किसी और को इसे बताने को लेकर धमकी दी। किशोरी ने अपनी मां को पूरी बात बता दी।

इसी बीच 24 अक्टूबर को किशोरी ने एक बच्चे को भी जन्म दिया। इस मामले में पीडि़ता व परिजन की रिपोर्ट पर रामानुजनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


ग्राम पिवरी की एक 17 वर्षीय किशोरी 1 जून 2017 को गांव में ही किसी के घर शादी कार्यक्रम में गई थी। यहां से वह गांव की एक अन्य महिला के साथ पैदल घर जा रही थी, तभी रास्ते में नरेंद्र सिंह मिला। उसने अपनी बाइक पर दोनों को घर छोडऩे के नाम पर बैठा लिया। पहले उसने महिला को उसके घर छोड़ा, फिर किशोरी को उसके घर ले गया।

यहां पहुंचकर उसने किशोरी से गुड़ाखु और पानी मांगा, फिर मौका पाकर घर की बाड़ी में किशोरी को जबरन ले जाकर दुष्कर्म किया। वह ये बात किसी को नहीं बताने की धमकी देकर चला गया। दो-तीन बाद वह फिर किशोरी से मिला और उससे प्रेम करने की बात कहकर उसे एक मोबाइल दिया। इस दौरान उसने फिर किशोरी का दैहिक शोषण किया।

उसने किशोरी को प्रेमजाल में फंसा लिया और मोबाइल पर बात करके एक साल तक दैहिक शोषण करता रहा। इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई। जब उसने यह बात आरोपी को बताई तो उसने धमकी दी कि यह बात किसी को नहीं बताओगी लेकिन किशोरी ने यह बात अपनी मां को बता दी।

परिजन कुछ कर पाते कि 24 अक्टूबर को सुबह किशोरी के पेट में दर्द उठने पर उसे परिजन श्रीनगर अस्पताल ले गए। यहां से उसे सूरजपुर रेफर कर दिया गया। यहां किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया। २६ अक्टूबर को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद किशोरी ने परिजन के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
मामले में रामानुजनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेंद्र सिंह पिता रामप्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376(2) (एन), 376 सी, 506 व पॉक्सो एक्ट की कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया।

यहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में रामानुजगंज थाना प्रभारी ए टोप्पो, एसआई निर्मल वर्मा, रश्मि सिंह, रविंद्र भारती, अकरम मोहम्मद व तेरेसा तिग्गा शामिल रहे।

Published on:
01 Nov 2018 03:45 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh PM Shri School: शिक्षा के क्षेत्र में सूरजपुर की लंबी छलांग, छत्तीसगढ़ के शीर्ष 5 में यहां के 3 पीएमश्री स्कूल, कलेक्टर हुईं खुश

Illegal Sand Mining: नौगई तिहरा हत्याकांड के बाद रेत घाटों पर ताबड़तोड़ एक्शन, रेत लोड 14 मिनी ट्रक जब्त, नहीं थे नंबर प्लेट

National Baseball: राष्ट्रीय बेसबॉल में चमकी विश्रामपुर की बेटी चंचल, छत्तीसगढ़ ने दिल्ली में जीता सिल्वर मेडल

Dial 112 Constable Beaten: डायल 112 के आरक्षक और ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई के 8 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सरेआम निकाली हेकड़ी- See Video

Surajpur Blind Murder Case: बेटे ने ही पिता की हत्या के बाद 2 बोरियों में बांधकर फेंकी थी लाश, मां-मौसा समेत 4 गिरफ्तार