सुरजपुर

सड़क किनारे खड़े 2 घरों में घुस गई चलती-फिरती मौत, इस वजह से बच गया सो रहा परिवार

चंदननगर में दो घुर में जा घुसी अनियंत्रित ट्रेलर, कोल परिवहन में लगे वाहनों की गति पर लगाम नहीं, लामबंद ग्रामीणों ने 4 घंटे रोका परिवहन
2 min read
• •
Updated: 18 Mar 2018, 8:49 PM IST
Broken house
Trailer broken house

सूरजपुर. जिले के प्रेमनगर क्षेत्र में कोयला परिवहन कार्य में लगे वाहन चलती-फिरती मौत बनकर घूम रहे हैं। चालकों द्वारा किए जा रहे बेतरतीब परिचालन के कारण आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। अंचलवासियों की मांग के बावजूद कोयला परिवहन कार्य में लगी वाहनों की गति पर लगाम नहीं लग पा रहा है।

सूरजपुर जिले के प्रेमनगर से लगे ग्राम चंदननगर में सड़क किनारे स्थित दो घरों में ट्रेलर घुस गया। इससे मकान जहां क्षतिग्रस्त हो गए वहीं घर में सो रहा परिवार बाल-बाल बच गया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने करीब 4 घंटे तक कोल परिवहन ठप कर दिया। प्रशासनिक समझाइश और मकान में हुई क्षति की भरपाई के आश्वासन के बाद कोल परिवहन पुन: चालू करा दिया गया है। वाहनों के इस तरह मौत बनकर घूमने से इलाके के ग्रामीणों में आक्रोश है।


गौरतलब है कि शुक्रवार को ग्राम चंदननगर स्थित विजय होटल में अनियंत्रित और तेज रफ्तार टे्रलर वाहन घुस गई थी। इस दुर्घटना में मकान मालिक को ज्यादा क्षति नहीं होने के कारण ग्रामीणजन खामोशी अख्तियार किये हुये थे, लेकिन शनिवार की रात करीब 11 बजे कोयला परिवहन कार्य में लगी एक और वाहन सीजी 19 एबी 2700 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए चंदननगर चौक में ही स्थित कलम साय पिता राजाराम गोंड़ के घर में टे्रलर घुसा दी।

इस दुर्घटना से ग्रामीण का पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया। चंूकि मकान मालिक और उसका परिवार घर के पिछले हिस्से में सो रहा था इसलिए कोई जन हानि नहीं हो पाई, लेकिन लगातार हो रही ऐसी दुर्घटनाओं को लेकर दहशत में आये ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने अपनी जान माल की सुरक्षा को लेकर आवाज उठानी शुरू कर दी है।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ घंटों के लिए कोल परिवहन बंद करा दिया था, लेकिन प्रशासनिक समझाइश और मकान में हुई क्षति की भरपाई के आश्वासन के बाद कोल परिवहन पुन: चालू करा दिया गया है।

Published on:
Also Read
View All
Paddy Procurement Start: धान खरीदी शुरु, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे समिति के चक्कर, 24 घंटे मिलेगी ये सुविधा

Elephants in Surajpur: दंतैल को अचानक सामने देख 3 ग्रामीणों के उड़े होश, फिर भागे बदहवास, हाथी ने पटक दी बाइक

Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Child Thief Rumour in Surajpur: बच्चा चोर की उड़ी अफवाह, बाइक से पहुंचे 2 चचेरे भाइयों को ग्रामीणों ने घेर लिया, फिर की बेदम पिटाई

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ