अंबिकापुर. एक युवक जेल से कुछ दिन पहले ही छूट कर घर आया था। शनिवार की सुबह उसने दादी से कुछ रुपयों की मांग की। दादी ने कहा कि उसके पास रुपए नहीं है। इसलिए वह नहीं दे सकती है। इतना सुनते ही पोता का गुस्सा सांतवें आसमान पर चढ़ गया। इसके बाद उसने घर में रखे डंडे से दादी के सिर पर प्राणघातक प्रहार कर दिया। डंडे के वार से वह वहीं गिरकर बेहोश हो गई।