सुरजपुर

Murder news: बुआ ने दी गाली तो भतीजे ने टांगी से ताबड़तोड़ वार कर उतार दिया मौत के घाट, गया जेल

Murder news: ससुराल से वापस आने के बाद अपने भाई के घर रहती थी मृतका, गाली-गलौज से नाराज भतीजे ने दिया वारदात को अंजाम
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Feb 2025, 8:38 PM IST
Murder news: बुआ ने दी गाली तो भतीजे ने टांगी से ताबड़तोड़ वार कर उतार दिया मौत के घाट, गया जेल
Murder accused arrested

प्रतापपुर। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरबसपुर में 26 फरवरी को एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी (Murder news) को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। दरअसल मृतका की मानसिक स्थिति कमजोर थी, उसके गाली-गलौज करने से नाराज भतीजे ने टांगी से हमला कर हत्या कर दी थी।

प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी फुलमेत की मानसिक स्थिति ठीक (Murder news) नहीं थी। वह अपने ससुराल से वापस आने के बाद 5 साल से भाई गोपाल प्रसाद के पुराने घर में अकेले रहती थी। वह गांव में किसी को भी अनाप-शनाप बोलती रहती थी। इसी बीच 26 फरवरी की रात गोपाल प्रसाद का बेटा सुखसागर 22 वर्ष पुराने घर में गया था।

यहां बुआ फुलमेत उसे गाली-गलौज करने लगी, इससे वह नाराज हो गया और टांगी तथा लकड़ी से वार कर बुआ को मौत के घाट उतार (Murder news) दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव का पीएम कराकर परिजन को सौंप दिया।

Murder news: आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामले (Murder news) में पुलिस ने आरोपी सुखसागर को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त टांगी व लकड़ी जब्त कर लिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे, एसआई संदीप सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज केरकेट्टा, आरक्षक अवधेश कुशवाहा, राजेश तिवारी व विरेन्द्र कुजूर सक्रिय रहे।

Updated on:
28 Feb 2025, 8:38 PM IST
Published on: