ई-सेवा केन्द्र प्रभारी वैभव सिंह ने कामेश्वर राजवाड़े से जन्म प्रमाण पत्र (Fake birth certificate) के बारे में पूछा तो उसने लखनपुर में एक व्यक्ति के माध्यम से बनवाना बताया। ई-सेवा केन्द्र प्रभारी ने उक्त व्यक्ति का मोबाइल नंबर मांग कर ग्राहक बनकर प्रमाण पत्र बनाने के लिए बात की तो उसने बताया कि बन जाएगा। मेरा रिश्तेदार मंत्रालय में पदस्थ है, वही बनाता है।